{"_id":"64569fbd680d02ac790d5d54","slug":"court-framed-charges-on-three-including-bjp-mlc-sultanpur-news-c-13-1-221150-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: भाजपा एमएलसी समेत तीन पर कोर्ट ने तय किया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: भाजपा एमएलसी समेत तीन पर कोर्ट ने तय किया आरोप
Sun, 07 May 2023 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 07 May 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। भाजपा एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह और उनके समर्थक जयप्रकाश व अजय सिंह के खिलाफ शनिवार को एमपी-एमएलए की विशेष अदालत के मजिस्ट्रेट योगेश कुमार यादव ने आरोप तय किया है।
सरकारी वकील कालिका प्रसाद मिश्र ने बताया कि एमएलसी व दो अन्य आरोपियों के खिलाफ 11 मई 2019 को उड़नदस्ता प्रभारी गजेंद्र कुमार सिंह ने कोतवाली देहात थाने में केस दर्ज कराया था। आरोप है कि आचार संहिता का उल्लंघन करके उतुरी गांव में स्थित एक स्कूल में एमएलसी शैलेंद्र सिंह लोगों को भोजन कराने के बाद मीटिंग कर रहे थे।