{"_id":"5d9239aa8ebc3e016c13a0f6","slug":"couple-selling-smack-arrested-sultanpur-news-lko484446834","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के हत्थे चढ़े स्मैक बेच रहे दंपती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के हत्थे चढ़े स्मैक बेच रहे दंपती
विज्ञापन
सुल्तानपुर। क्षेत्र में स्मैक का धंधा करने वाले दंपती को पुलिस ने रविवार की शाम गिरफ्तार कर लिया। दंपती के पास से पुलिस ने एक लाख रुपये कीमत की 32 ग्राम स्मैक और 1520 रुपये नकद बरामद किया है।
मोतिगरपुर एसओ रतन कुमार शर्मा को सूचना मिली कि क्षेत्र की सीमा पर स्थित श्रीरामनगर चौरे बाजार के पास पिछले कई महीनों से स्मैक का कारोबार फल-फूल रहा है।
रविवार शाम करीब पांच बजे थानाध्यक्ष रतन कुमार शर्मा, एसआई प्रमोद यादव और महिला सिपाही ने जय मां सरस्वती बाल विद्या मंदिर श्रीरामनगर चौरे के पास से स्मैक बेच रहे दंपती को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
तलाशी के दौरान दंपती के पास से 32 ग्राम स्मैक और 1520 रुपये नकद बरामद किया गया। एसओ ने बताया कि दंपती की पहचान श्रीरामनगर चौरे निवासी इस्लाम उर्फ शहबान और मोमिना (पति पत्नी) के रूप में हुई।