{"_id":"6430707f82e7bc0b6902f9b4","slug":"correct-use-of-vote-is-necessary-not-sword-and-gun-babu-singh-sultanpur-news-c-13-1-171782-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"तलवार व बंदूक नहीं, वोट का सही प्रयोग जरूरी : बाबू सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तलवार व बंदूक नहीं, वोट का सही प्रयोग जरूरी : बाबू सिंह
Sat, 08 Apr 2023 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 08 Apr 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य ने अपनी वीरता से अखंड भारत पर राज किया। आज तलवार व बंदूक नहीं बल्कि वोट का सही प्रयोग होना चाहिए। संवैधानिक हक के लिए समाज की राजनीति में भागीदारी जरूरी है। वोट की ताकत पहचानोगे तो शाक-भाजी से भी आगे बढ़ जाओगे। ये बातें प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा ने मौर्य, कुशवाहा, शाक्य, सैनी सम्मेलन में कहीं।
चंद्रगुप्त मौर्य की जयंती के उपलक्ष्य में शहर के तिकोनिया पार्क में शुक्रवार को सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसके मुख्य अतिथि प्रतापगढ़ सदर के विधायक राजेंद्र मौर्य ने कहा कि बदलते परिवेश में एकजुट होकर सभी को आगे बढ़ना होगा। प्रतापगढ़ के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रमोद कुमार मौर्य ने कहा कि आज जिले में कोई भी ब्लॉक प्रमुख, विधायक, जिला पंचायत सदस्य हमारे समाज से नहीं है। जब तक हम लड़ेंगे नहीं, जीतेंगे नहीं।
उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव सामने है, ऐसी चाबी बनो कि आपके समर्थन के बिना कोई भी चैयरमैनी का चुनाव न जीत सके। हमें हर दल में राजनीतिक हिस्सेदारी चाहिए, अन्यथा दल को हराने का काम करेंगे।
विज्ञापन
इसौली से विधायक ताहिर खान ने कहा कि वह चंद्रगुप्त मौर्य की जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का मुद्दा विधानसभा में उठाएंगे। इस दौरान मौर्य बंधुत्व क्लब के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय कुमार मौर्य, प्रयागराज जिले के पूर्व प्रमुख सुुधीर कुमार मौर्य, अयोध्या से विनीता कुशवाहा, जितेंद्र मौर्य आदि मौजूद रहे। सम्मेलन का संचालन आयोजक राम सजीवन बब्बू ने किया।