फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   corona vaccination

2322 कोरोना योद्धाओं को लगाई गई वैक्सीन

Thu, 18 Feb 2021 11:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
corona vaccination
सुल्तानपुर। जिले में बृहस्पतिवार को टीकाकरण के लिए निर्धारित लक्ष्य 3171 के सापेक्ष 2322 कोरोना योद्धाओं को वैक्सीन दी गई। वैक्सीनेशन के लिए जिले में 27 सेशन साइट बनाए गए थे। एसपी और सीएमओ ने अस्पताल पहुंचकर वैक्सीनेशन का जायजा लिया।
विज्ञापन

जिला पुरुष अस्पताल और महिला अस्पताल में बृहस्पतिवार सुबह से ही वैक्सीन लगवाने के लिए कोरोना योद्धा पहुंचने लगे। करीब सवा दस बजे सीएमओ डॉ. डीके त्रिपाठी की मौजूदगी में महिला अस्पताल में मुख्य अग्निशमन अधिकारी संजय कुमार शर्मा समेत कई लोगों ने वैक्सीन लगवाई। टीकाकरण के बाद सभी को 30 मिनट तक निगरानी कक्ष में रखा गया। निगरानी कक्ष से बाहर निकलने के बाद कोरोना योद्धाओं ने कहा कि देश में बनी वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है। सभी को इसे लगवाना चाहिए। शाम तक 2322 लोगों को वैक्सीन दी गई।
विज्ञापन

73.23 फीसदी हुआ टीकाकरण
सीएमओ डॉ. डीके त्रिपाठी ने बताया कि बृहस्पतिवार को 27 सेशन साइट पर 3171 लोगों के सापेक्ष 2322 लोगों का टीकाकरण किया गया। वैक्सीनेशन 73.23 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed