फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   corona

प्रसव कराने वाली दो महिलाओं समेत पांच मिले कोरोना पॉजिटिव

Sat, 20 Jun 2020 09:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
corona
सुल्तानपुर। जिला महिला अस्पताल में डिलीवरी करा चुकी दो महिलाओं समेत पांच पॉजिटिव पाए गए हैं। डिलीवरी कराने वाली महिलाओं के पॉजिटिव मिलने पर जिला महिला अस्पताल में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

हॉस्पिटल के डिलीवरी कक्ष को पांच दिन के लिए बंद कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने डिलीवरी कराने में लगे कर्मियों व चिकित्सकों को क्वारंटीन कर दिया है। पांचों मरीजों को कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराकर इलाज शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन

18 जून को भेजे 118 सैंपलों की शनिवार को आई रिपोर्ट से स्वास्थ्य वि भाग में हड़कंप मच गया है। जिलाधिकारी सी. इंदुमती के निर्देश पर सीएमओ ने जांच रिपोर्ट के नतीजे जारी किए हैं। सीएमओ डॉ. सीबीएन त्रिपाठी ने बताया कि 118 सैंपलों में 113 की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बताया कि पिछले दिनों जिला महिला अस्पताल में डिलीवरी करा चुकी अमेठी के कल्याणपुर की एक महिला पॉजिटिव पाई गई है। जिला महिला अस्पताल में 18 जून को डिलीवरी कराने वाली शहर से सटे पांचोपीरन की भी एक महिला कोरोना संक्रमित पाई गई है।
डिलीवरी कराने वाली दो महिलाओं के पॉजिटिव मिलने पर स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई है। सीएमओ ने बताया कि जिला महिला अस्पताल के संबंधित डिलीवरी कक्ष को पांच दिन के लिए बंद कर दिया गया है। अब पांच दिन तक दूसरी जगह डिलीवरी कराई जाएगी।
संबंधित कक्ष को सैनिटाइज कराने के बाद पांच दिन बाद फिर से संचालित किया जाएगा। डिलीवरी में लगे चिकित्सकों व कर्मियों को क्वारंटीन कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त 14 जून को परिवार के साथ दिल्ली से बस से बल्दीराय के नरसड़ा अपने घर पहुंची एक 20 वर्षीय महिला भी पॉजिटिव मिली है। इसी तहसील के सेमती वल्लीपुर निवासी एक युवक भी संक्रमित मिला है। युवक 15 जून को दिल्ली से ट्रेन से घर पहुंचा था।
गुजरात के सूरत से 17 जून को घर पहुंची बल्दीराय तहसील के सिंदूरापुर निवासी एक महिला भी कोरोना संक्रमित मिली है। पांचों मरीजों को कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराते हुए उनका इलाज शुरू करा दिया गया है। सीएमओ ने बताया कि कोविड केयर सेंटर में भर्ती तीन मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। पांच मरीज मिलने से संक्रमितों की संख्या 164 हो गई है। तीन मरीज निगेटिव पाए जाने से एक्टिव केस की संख्या 68 हो गई है।

सीएमओ डॉ. सीबीएन त्रिपाठी ने बताया कि जिला महिला अस्पताल में ट्रूनेट मशीन नहीं लगी है। इसकी वजह से प्रसव के पूर्व महिलाओं की जांच नहीं हो पा रही है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एसके गोयल ने बताया कि जिला अस्पताल में ट्रू नेट मशीन की स्थापना हो गई है। इस मशीन से संदिग्धों की जांच हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed