{"_id":"6495e6464c9c4592980b1a84","slug":"construction-done-on-nazul-land-worth-crores-sultanpur-news-c-13-1-303552-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: करोड़ों की नजूल भूमि पर हो गया निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: करोड़ों की नजूल भूमि पर हो गया निर्माण
Sat, 24 Jun 2023 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 24 Jun 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर के तिकोनिया पार्क के पास विवादित निमार्णाधीन कांपलेक्स। -संवाद
सुल्तानपुर। शहर के तिकोनिया पार्क के पास विवादित नजूल भूमि पर हाईकोर्ट की रोक के बावजूद निर्माण कार्य करा दिया गया। कोर्ट की रोक के बाद भी जिम्मेदारों की शह पर रात के अंधेेरे में नजूल जमीन को कब्जा कर इस पर निर्माण करने का खेल चलता रहा। इसे लेकर मचे हो हल्ला के बाद चेते प्रशासन को आखिरकार भाजपा नेता के पुत्र के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज कराना पड़ा।
करीब आठ माह पहले कोर्ट की ओर से लगाई गई रोक के बाद निर्माण कार्य बंद हो गया था। इस बीच करीब एक सप्ताह से रात के अंधेरे में फिर से नजूल जमीन को कब्जा कर इस पर अवैध तौर से शॉपिंग कांप्लेक्स के निर्माण का खेल शुरू हो गया था। शिकायत के बाद डीएम की ओर से सीआरओ से कराई गई जांच में भी अवैध निर्माण कार्य की पुष्टि हुई। इसके बाद ही लेखपाल की तहरीर पर कोतवाली नगर में भाजपा नेता ओमप्रकाश पांडेय के पुत्र आशीष पांडेय के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
हाईकोर्ट की रोक के बाद भी नजूल की विवादित भूमि पर निर्माण होने से अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं। इस मामले में अब स्वयं को घिरता देख अधिकारियों ने अपने बचाव की जोड़तोड़ भी शुरू कर दी है। इस प्रकरण में एसडीएम सदर सीपी पाठक का कहना है कि निर्माण पर नजर रखी जा रही है। निर्माण पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।