फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Congressmen fasted Satyagraha on Gandhi Jayanti

गांधी जयंती पर कांग्रेसियों ने किया उपवास सत्याग्रह

Fri, 02 Oct 2020 09:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
Congressmen fasted Satyagraha on Gandhi Jayanti
सुल्तानपुर। गांधी जयंती पर शुक्रवार को किसान विरोधी काले कानून के खिलाफ कांग्रेसियों ने उपवास/सत्याग्रह किया। केंद्र सरकार की ओर से पास किए गए किसान विरोधी काले कानून के विरोध में अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के आह्वान पर गांधी जयंती के अवसर पर जिले भर में उपवास सत्याग्रह चलाया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिले के सभी 14 ब्लॉकों में महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की फोटो के सामने कांग्रेसियों ने उपवास सत्याग्रह शुरू किया। मोतिगरपुर ब्लॉक में जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा के नेतृत्व में सत्याग्रह किया गया।
विज्ञापन

इसमें जय प्रकाश पाठक, पं. रामअयुग पांडेय, राम संहार मिश्र, प्रभुनाथ तिवारी, पवन मिश्र, अशोक वर्मा, फिरतू राम, सभाजीत यादव, मोतीपाल, दयाशंकर तिवारी, शिवम पाठक, देवता शुक्ल, राजेश वर्मा समेत कई शामिल हुए। जिला मुख्यालय पर स्थित राजीव गांधी पार्क में शहर अध्यक्ष नौशाद हुसैन के नेतृत्व में और जिले के विभिन्न ब्लाकों में ब्लॉक प्रभारियों के नेतृत्व में तथा विधानसभा क्षेत्र महासचिव सचिव की देखरेख में कांग्रेसियों ने सत्याग्रह शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि वर्तमान केंद्र व राज्य सरकार हिटलर के पद चिह्नों पर चलते हुए देश में लोकतंत्र को खत्म कर देना चाहती है। सरकार छात्र, नौजवान व किसानों के साथ खिलवाड़ कर देश को बेचना चाहती है परंतु कांग्रेस पार्टी उनके इरादों को पूरा नहीं होने देगी।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता लाल पद्माकर सिंह ने कहा कि हम कांग्रेसी महात्मा गांधी को अपना अनुयायी मानते हैं। इसीलिए गांधीवादी तरीके से वर्तमान तानाशाही सरकार का विरोध कर उसके अरमानों को पूरा नहीं होने देंगे।

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष तेज बहादुर पाठक, महासचिव कमल नयन वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष मकसूद आलम, प्रवक्ता नफीस फारुकी, आशिक हुसैन रिजवी, कन्हैया बख्श सिंह, एनएसयूआई अध्यक्ष मानस तिवारी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुब्रत सिंह सनी, रणजीत सिंह सलूजा, हामिद राइनी, सुहेल सिद्दीकी, अमोल बाजपेई, शीतला साहू, कमर खान, हौसिला प्रसाद भीम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed