फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Congressmen celebrate 136th Foundation Day of the party

कांग्रेसियों ने मनाया पार्टी का 136वां स्थापना दिवस

Mon, 28 Dec 2020 11:08 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
Congressmen celebrate 136th Foundation Day of the party
सुल्तानपुर। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 136वां स्थापना दिवस सोमवार को मनाया गया। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर सुबह ध्वजारोहण करके वरिष्ठ कांग्रेसियों को सम्मानित किया गया। इसके बाद सुपर मार्केट स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके कांग्रेस संदेश पद यात्रा का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर आयोजित पार्टी के स्थापना दिवस पर जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने झंडा फहराकर कार्यक्रम की शुरुआत की। यहां पर कई वरिष्ठ कांग्रेसियों को माला व शॉल पहनाकर सम्मानित किया गया। इसके बाद जिला कांग्रेस कमेटी से पदयात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

पदयात्रा नॉर्मल चौराहा, राहुल चौराहा, बाधमंडी चौराहा, पंचरास्ता, ठठेरी बाजार, चौक, सब्जी मंडी, जिला अस्पताल, बस अड्डा, डीएम तिराहा, दीवानी चौराहा होते हुए राजीव गांधी पार्क में संपन्न हुई। यहां पर जिलाध्यक्ष समेत अन्य लोगों ने राजीव गांधी की प्रतिमा पर मार्ल्यापण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष मकसूद आलम, विष्णु प्रकाश तिवारी, कांग्रेस नेता लाल पद्माकर सिंह, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष वरुण मिश्रा, शकील अंसारी, नफीस फारूकी, तेज बहादुर पाठक, रेनू श्रीवास्तव, विजयपाल, मो. जमा खां, ओम प्रकाश दुबे, सिराज सिद्दीकी, मो. कमर खां, पवन मिश्रा नन्हे, रणजीत सिंह सलूजा, मोहसिन सलीम, इकराम खां, हरीश त्रिपाठी, योगेश सिंह, लक्ष्मीकांत मिश्र, ओपी सिंह, ओपी चौधरी समेत कई लोग मौजूद रहे।

कांग्रेस में वर्षों से विभिन्न पदों पर रहकर सेवा देने वाले कांग्रेसियों को सम्मानित किया गया। पूर्व जिला महासचिव आशिक हुसैन रिजवी, रमेश अग्रहरि, सेवादल के दयाशंकर दुबे, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामनाथ तिवारी, हौसिला प्रसाद भीम, पीसीसी सदस्य रहे डॉ. हृदय राम यादव, राम आयुग पांडेय को फूल माला व शॉल पहनाकर अभिनंदन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed