फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Congress and CPI (M) candidates nominated for NAPA chairman

Sultanpur News: नपा चेयरमैन के लिए कांग्रेस व माकपा प्रत्याशी ने किया नामांकन

Sun, 23 Apr 2023 11:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Apr 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Congress and CPI (M) candidates nominated for NAPA chairman
सुल्तानपुर कलेक्ट्रेट के अंदर तैनात पुलिस व नामांकन के दौरान बंद गेट। -संवाद
सुल्तानपुर। नामांकन के सातवें दिन गहमागहमी के बीच नगर पालिका चेयरमैन के लिए कांग्रेस व माकपा प्रत्याशी ने पर्चा भरा। रविवार के नामांकन के बाद नगर पालिका से अध्यक्ष पद का पर्चा दाखिल करने वालों की संख्या पांच हो गई है। सातवें दिन चारों नगर पंचायतों में भी अध्यक्ष पद के चार व सभासद के 32 पर्चे दाखिल हुए।
विज्ञापन




कांग्रेस प्रत्याशी वरुण मिश्र ने रविवार को समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया। उनकी पत्नी इच्छा मिश्रा ने भी पर्चा दाखिल किया। माकपा प्रत्याशी शशांक पांडेय ने भी समर्थकों के साथ नामांकन पत्र भरा। शनिवार को आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. संदीप शुक्ल व बसपा प्रत्याशी श्वेतांग सिंह ने पर्चा दाखिल किया था।
विज्ञापन




नगर पालिका के विभिन्न वार्डों के लिए 35 नामांकन पत्र भरे गए। नगर पंचायत दोस्तपुर के चेयरमैन के लिए बसपा प्रत्याशी संजूलता सिंह ने अपने पति डॉ. विवेक के साथ कादीपुर में पर्चा भरा। कादीपुर नगर पंचायत में सातवें दिन भी अध्यक्ष पद के लिए कोई पर्चा नहीं भरा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




कोइरीपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए दो पर्चे दाखिल किए गए। लंभुआ नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए रविवार को कोई नामांकन पत्र नहीं भरा गया। अब तक लंभुआ नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर नामांकन करने वालों की संख्या 15 हो गई है।



कंट्रोल रूम प्रभारी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि पांचों नगर निकायों में अध्यक्ष पद के अभी तक 29 व सदस्य पद के 286 नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी जसजीत कौर ने नामांकन स्थलों का जायजा लेते हुए निष्पक्ष प्रक्रिया संपन्न कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed