फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Collectorate will be rejuvenated with Rs 36 lakh

Sultanpur News: 36 लाख रुपये से कलेक्ट्रेट का होगा कायाकल्प

Tue, 16 May 2023 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 16 May 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Collectorate will be rejuvenated with Rs 36 lakh
सुल्तानपुर। कलेक्ट्रेट भवन का करीब 36 लाख रुपये से कायाकल्प कराया जाएगा। इसके तहत भवन की मरम्मत के साथ अधिकारियों का दफ्तर भी आधुनिक बनाया जा रहा है। दो खंडों में काम कराए जाएंगे। प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्यदायी संस्था ने काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन



करीब 100 वर्ष पहले बना कलेक्ट्रेट का मुख्य भवन कई जगहों पर जर्जर हो गया था। भवन की छत कई जगहों पर बारिश के समय रिसने लगी थी। विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यालय पुरानी तरह के बने थे। इसे देखते हुए करीब छह माह पहले तत्कालीन जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने कलेक्ट्रेट भवन की मरम्मत व अधिकारियों के ऑफिस को आधुनिक बनाने की सहमति दी थी।
विज्ञापन



उनकी पहल पर कलेक्ट्रेट भवन की मरम्मत के लिए ई-ड्रिस्ट्रक्टि परियोजना से करीब 30 लाख रुपये मंजूर हुए थे। इसके साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यालयों व सभागार को भी आधुनिक बनाने की सहमति दी थी। भवन की मरम्मत का काम ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



आदेश के बाद ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने मरम्मत कार्य शुरू करा दिया है। इसके साथ ही कलेक्ट्रेट सभागार को आधुनिक बनाने का काम भी शुरू हो गया है। कार्यदायी संस्था ने एडीएम वित्त एवं राजस्व व एडीएम प्रशासन के कार्यालय को आधुनिक बना दिया है। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद रंगाई-पुताई का काम भी कराया जाएगा। बारिश शुरू होने के पहले काम पूरा कराने पर जोर दिया गया है।



अधिकारियों के मुताबिक काम पूरा होने पर कलेक्ट्रेट नए लुक में आ जाएगा। सिटी मजिस्ट्रेट कहकशां अंजुम ने बताया कि ई-डिस्ट्रक्टि परियोजना से भवन के कायाकल्प का काम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed