फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Clinics found operating without license, sealed

बिना लाइसेंस संचालित होता मिला क्लीनिक, सील

Wed, 11 May 2022 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Clinics found operating without license, sealed
गुप्तारगंज/धनपतगंज (सुल्तानपुर)। थाना क्षेत्र कूरेभार के शंकरगढ़ बाजार में अवैध रूप से संचालित हो रहे क्लीनिक पर एसीएमओ ने बुधवार को छापा मार दिया। इस दौरान बिना लाइसेंस के क्लीनिक संचालित होता मिला। मौका पाकर क्लीनिक का संचालक फरार हो गया। चिकित्सकों की टीम ने वहां भर्ती मरीजों को सीएचसी कूरेभार में शिफ्ट कराते हुए क्लीनिक को सील कर दिया।
विज्ञापन

कूरेभार थाना क्षेत्र के शंकरगढ़ बाजार में अथर्व पॉली क्लीनिक बिना लाइसेंस और बिना चिकित्सक के संचालित हो रहा था। इसकी शिकायत स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी रवीश गुप्ता से की थी। डीएम के आदेश पर बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के एसीएमओ डॉ. राधा वल्लभ और डॉ. आमिर ने पुलिस टीम के साथ शंकरगढ़ बाजार में संचालित क्लीनिक पर छापा मार दिया।
विज्ञापन

टीम ने सबसे पहले वहां भर्ती मरीजों को सीएचसी कूरेभार में शिफ्ट कराया। इसके बाद जांच शुरू की। जांच में क्लीनिक बिना लाइसेंस के संचालित होता मिला। क्लीनिक पर कोई चिकित्सक भी नहीं मिला। छापे के दौरान क्लीनिक का संचालक रवि कुमार मौके से फरार हो गया। एसीएमओ ने बताया कि क्लीनिक को सील कर दिया गया है। आरोपी संचालक के खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed