{"_id":"585d53904f1c1b1864e3c4e6","slug":"christmas-celebrated-in-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों ने सेंटा बन बांटी टॉफियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों ने सेंटा बन बांटी टॉफियां
Amarujala Bureau
Updated Fri, 23 Dec 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
बच्चों ने धरा सेंटा का रूप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिसमस के पूर्व विद्यालयों में विविध आयोजन किए जा रहे हैं। कहीं बच्चे सेंटा क्लॉज की भूमिका में साथी छात्र-छात्राओं को गिफ्ट बांट रहे हैं तो कहीं ईसा मसीह के जन्म का मंचन हो रहा है।
विज्ञापन
जिले के विद्यालयों में क्रिसमस को लेकर बच्चों में काफी उत्साह है। शुक्रवार को महुअरिया स्थित शेम्फोर्ड स्कूल में बच्चों को लाल-सफेद ड्रेस में बुलाया गया था। परिसर में क्रिसमस ट्री की सजावट की गई तथा बोर्ड पर सेंटा क्लॉज की आकृति बनाई गई।
विज्ञापन
फादर जॉन लोबो ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बच्चों ने नाटक का मंचन किया। साथ ही सेंटा क्लॉज की वेशभूषा में विद्यार्थियों ने अपने साथी छात्र-छात्राओं को टॉफी, चॉकलेट वितरित कर क्रिसमस पर्व मनाया। इस मौके पर प्रधानाचार्य दिनेश प्रताप सिंह सिसोदिया, प्रबंधक विनोद सिंह, रणजीत सिंह, अक्सा अदीब, सुदीप शर्मा समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन