{"_id":"5e4d6e828ebc3ef2da74c4f7","slug":"center-presidents-will-have-to-send-online-presence-within-one-hour-sultanpur-news-lko509473338","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्राध्यक्षों को एक घंटे के अंदर भेजनी होगी ऑनलाइन उपस्थिति सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्राध्यक्षों को एक घंटे के अंदर भेजनी होगी ऑनलाइन उपस्थिति सूचना
विज्ञापन
सुल्तानपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा में अब केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा शुरू होने के एक घंटे के अंदर ही उपस्थिति सूचना परिषद की वेबसाइट पर अपडेट करनी होगी। साथ ही जिला मुख्यालय स्थित कंट्रोल रूम में भी उपस्थिति के बारे में जानकारी देनी होगी।
यूपी बोर्ड परीक्षा में ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने का नियम है। पहले केंद्र व्यवस्थापक परीक्षा खत्म होने के बाद उपस्थिति/अनुपस्थिति परिषद की वेबसाइट पर अपडेट करते थे। इसके बाद संकलन केंद्रों पर उपस्थिति/अनुपस्थिति के बारे में सूचित करते थे।
अब माध्यमिक शिक्षा परिषद ने ऑनलाइन उपस्थिति परीक्षा शुरू होने के एक घंटे के अंदर अपडेट करने का निर्देश दिया है। साथ ही मैनुअल सूचना जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के कंट्रोल रूम में सीधे नोट कराने का निर्देश दिया है। जिला विद्यालय निरीक्षक श्याम किशोर तिवारी ने बताया कि सभी केंद्र व्यवस्थापकों को उपस्थिति सूचना भेजने के बारे में निर्देश दिए गए हैं। दोनों पालियों की सूचना शाम को संकलित कर परिषद को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों की ओर से बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी नहीं करने की वजह से परीक्षा केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों की कमी हो गई है। इस कमी को पूरा करने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग से शिक्षक मांगे गए हैं।
बीएसए संतोष कुमार सक्सेना ने बताया कि पूर्व में मांग से अधिक शिक्षक भेजे गए थे। डीआईओएस की ओर से फिर से शिक्षकों की मांग की गई है। निष्ठा ट्रेनिंग व शिक्षण व्यवस्था प्रभावित किए बिना शिक्षकों की ड्यूटी लगाने का प्रयास किया जा रहा है।