{"_id":"583b10104f1c1b5f290882fc","slug":"cash-crisis-continues","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी नहीं उठे 104 एटीएम के शटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी नहीं उठे 104 एटीएम के शटर
Amarujala Bureau
Updated Sun, 27 Nov 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
नहीं कम हुई लोगों की दिक्कत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार और रविवार दो दिन बैंक में अवकाश था। शनिवार को गिने-चुने एटीएम पर लोगों को पैसा मिला। रविवार को जिले के 116 में 104 एटीएम कैशलेस रहे। शहर में सिर्फ बस स्टेशन के पास स्थित एसबीआई के एटीएम पर ही कैश मिला। यहां लोगों की लंबी कतार लगी रही। दूर-दराज से आए लोग भी एटीएम में लगी कतार में शामिल हो गए। शहर की प्रमुख एटीएम पर दिन भर कैश का संकट रहा।
विज्ञापन
116 एटीएम में बैंक ऑफ बड़ौदा के 55, शहर में एसबीआई के पांच, आईडीबीआई के दो, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के दो व अन्य बैंक शाखाओं की 52 एटीएम संचालित हैं। रविवार को बीओबी से संचालित 52 एटीएम पर कैश नहीं रहा। इसके अलावा अन्य एटीएम पर भी कैश न होने से दिन भर शटर बंद रहा। बैंक अधिकारियों ने बताया कि आरबीआई से एटीएम में लोड की जाने वाली करेंसी जरूरत के अनुसार नहीं मिल पा रही है। मांग के सापेक्ष सिर्फ 10 प्रतिशत कैश भेजा रहा है, जो एटीएम पर पूरा नहीं पड़ रहा है।
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्रों के एटीएम का बुरा हाल
सुल्तानपुर। 19 दिनों से ग्रामीण क्षेत्र के कई एटीएम के शटर ही नहीं उठाए गए। जिला मुख्यालय से कैश वैन नहीं पहुंची। कुड़वार, बल्दीराय, धनपतगंज, कूरेभार, जयसिंहपुर, मोतिगरपुर, कादीपुर, अखंडनगर, दोस्तपुर, करौंदीकलां, सूरापुर, भदैंया, लंभुआ समेत अन्य स्थानों पर एटीएम पर पिछले 19 दिनों से कैश नहीं लोड कराया जा सका है।
विज्ञापन