फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Case will be filed against three toll companies in stamp theft worth Rs 2.68 crore

Sultanpur News: 2.68 करोड़ की स्टांप चोरी में तीन टोल कंपनियों पर दर्ज होगा मुकदमा

Thu, 24 Jul 2025 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 24 Jul 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Case will be filed against three toll companies in stamp theft worth Rs 2.68 crore
सुल्तानपुर। दो नेशनल हाईवे पर टोल प्लाजा संचालन करने वाली तीन कंपनियाें पर 2.68 करोड़ रुपये की स्टांप चोरी करने के मामले में मुकदमा दर्ज होगा। जांच में मामला पकड़े जाने पर विभाग डीएम या फिर एडीएम वित्त एवं राजस्व की कोर्ट में केस दर्ज कराने की तैयारी में लगा है। इस खुलासे से कंपनी संचालक सकते में आ गए हैं।
विज्ञापन

सहायक महानिरीक्षक स्टाम्प की जांच में मिला कि लखनऊ-वाराणसी हाईवे के असरोगा टोल प्लाजा का ठेका करीब 56 करोड़ रुपये में नई दिल्ली की आशीर्वाद स्मार्ट इंफ्रा लिमिटेड ने 10 जून 2024 को लिया था। कंपनी ने संचालन लेने के लिए सिर्फ 100 रुपये का स्टांप प्रयोग किया।
विज्ञापन

इसी हाईवे पर चांदा के पास बैंतीकलां के टोल प्लाजा का करीब 71 करोड़ रुपये में नई दिल्ली की स्काई लार्क इंफ्रा कंपनी ने 26 दिसंबर 2024 को राष्ट्रीय राजमार्ग विकास प्राधिकरण से संचालन लिया था। असरोगा का संचालन संबंधित कंपनी को 11 जून 2025 तक दिया गया था और बैंतीकलां का संचालन संबंधित कंपनी को 30 दिसंबर 2025 तक करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह टांडा-बांदा हाईवे के पीढ़ी टोल प्लाजा का संचालन नई दिल्ली के सुरेंद्र कुमार शुक्ल ने करीब छह करोड़ में साल भर के लिए 30 दिसंबर 2024 को लिया था। टोल प्लाजा का संचालन लेने वाली तीनों कंपनियों ने सिर्फ 100-100 रुपये का स्टाम्प लगाया।
स्टांप की कमी की चल रही खोजबीन में प्रकरण पता चलने पर सहायक महानिरीक्षक स्टाम्प धर्मेंद्र चौधरी ने तीनों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। जांच में मिला कि तीनों कंपनियों ने दो फीसदी स्टांप ड्यूटी नहीं जमा कर तीनों प्लाजा में 2.68 करोड़ रुपये की स्टाम्प चोरी करते हुए राजस्व की चोट पहुंचाई है। इसमें बैंतीकलां के टोल प्लाजा से करीब 1.43 करोड़, असरोगा से 1.12 करोड़ रुपये और पीढ़ी टोल प्लाजा से शासन को 12.13 लाख रुपये नुकसान शामिल है।

डीएम या एडीएम की अदालत में चलेगा केस
सहायक महानिरीक्षक स्टांप धर्मेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि तीनों कंपनियों पर स्टाम्प चोरी का मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। डीएम या फिर एडीएम की अदालत में तीनों कंपनियों पर केस चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed