फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Case on land bailouts with fake Aadhaar cards

Sultanpur News: फर्जी आधार कार्ड से जमीन का बैनामा कराने पर केस

Fri, 20 Jun 2025 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 20 Jun 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Case on land bailouts with fake Aadhaar cards
सुल्तानपुर। शादी अनुदान दिलाने का झांसा देकर फर्जी आधार कार्ड बनाकर भूमि का बैनामा कराने का मामला प्रकाश में आया है। कोतवाली नगर में पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

धम्मौर के समनाभार की अंजलि पांडेय के मुताबिक, उनके पिता विष्णुदत्त पांडेय का निधन पहले हुआ था। उसके बाद बाबा गयादत्त का निधन हो गया था। बाबा के निधन के बाद उनकी भूमि अंजलि और माता मनसा देवी व अन्य वारिसानों के नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज हुई।
विज्ञापन


आरोप है कि मां अशिक्षित हैं। इसका फायदा उठाते धर्मेंद्र मिश्र निवासी भटगवां, जामो, अमेठी व मुन्ना सिंह निवासी टिकावर, पीपरपुर, जिला अमेठी ने उनकी मां को अंजलि की शादी का अनुदान दिलाने का झांसा दिया। आरोपी उनकी मां मनसा देवी को तहसील सदर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां आरोपियों ने अंजलि का फर्जी आधार कार्ड बनवाकर उसमें उनकी जन्म तिथि बदल दी। वास्तविक जन्मतिथि आठ नवंबर 2008 है, जबकि फर्जी आधार पर जन्मतिथि सात जून 2005 अंकित की गई है।

इसी आधार पर अनुदान दिलाने के बहाने अंजलि के हिस्से की भूमि का बैनामा पांच फरवरी को प्रशांत कुमार द्विवेदी निवासी सोनबरसा, रामापुर धम्मौर व अतुल मिश्र निवासी लोरिकपुर, मजरे सरकौड़ा कुड़वार के नाम से छल से करवा दिया गया।

आरोपियों ने उनकी मां को कुछ पैसा भी दिए थे, जो बाद वापस ले लिया था। अंजलि को जब फर्जी बैनामा करवाने की जानकारी मिली तो उन्होंने मुख्यमंत्री से प्रकरण की शिकायत की थी। कोतवाली नगर के इंस्पेक्टर धीरज कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ बुधवार को केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed