फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Case of kidnapping of girl student against two youths

Sultanpur News: दो युवकों के खिलाफ छात्रा के अपहरण का केस

Sat, 15 Apr 2023 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 15 Apr 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Case of kidnapping of girl student against two youths
मोतिगरपुर (सुल्तानपुर)। तीन सप्ताह पूर्व छात्रा के लापता होने के मामले में पुलिस ने चाचा की तहरीर पर दो युवकों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। इसके पहले पुलिस ने पिता की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज की थी।
विज्ञापन




मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की कक्षा नौ की छात्रा 21 मार्च को घर से परीक्षा देने कॉलेज गई थी। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। तीन दिनों तक जब छात्रा का कुछ भी पता नहीं चला तो पुलिस ने 25 मार्च को गुमशुदगी दर्ज की थी।
विज्ञापन



इसी बीच पता चला है कि दो युवकों ने परीक्षा देने गई छात्रा का अपहरण कर लिया है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने छात्रा के चाचा की तहरीर पर जौनपुर जिले के थाना सरपहा क्षेत्र के भैसौली गांव निवासी मुस्लिम और वाजिद के खिलाफ बहला-फुसलाकर कर अपहरण करने का मुकदमा दर्ज किया है। एसओ राजकुमार वर्मा ने बताया कि आरोपी युवकों व छात्रा के बारे में पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed