फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Case of grabbing six lakh rupees in the name of getting job on former MLA

पूर्व विधायक पर नौकरी दिलाने के नाम पर छह लाख रुपये हड़पने का केस

Mon, 01 Nov 2021 02:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 02:36 AM IST
विज्ञापन
Case of grabbing six lakh rupees in the name of getting job on former MLA
सुल्तानपुर। रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर छह लाख रुपये हड़पने के आरोप में अमेठी जिले के गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश मटियारी के खिलाफ धनपतगंज थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन

धनपतगंज क्षेत्र के पूरे विष्णुदत्त (पीपरगांव) निवासी शिवशंकर और निशाकांत ने शिवशंकर के पुत्र कुश कुमार को रेलवे के ग्रुप डी में नौकरी दिलाने के नाम पर अमेठी जिले के गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश मटियारी निवासी जूठी थाना गौरीगंज जिला अमेठी को छह लाख रुपये दिए थे।
विज्ञापन

आरोप है कि निशाकांत ने चेक के माध्यम से 13 सितंबर 2018 को दो लाख रुपये, 31 जलाई 2019 को एक लाख रुपये पूर्व विधायक के खाते में दिए थे। इसके साथ ही शिवशंकर ने पूर्व विधायक को तीन लाख रुपये नकद दिए थे। शिवशंकर के बेटे कुश कुमार को जब नौकरी नहीं मिली तो वे और निशाकांत ने पूर्व विधायक से रुपये मांगना शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने रुपये देने से इन्कार कर दिया। शिवशंकर के अनुसार उसे और निशाकांत को अपनी बेटियों की शादी करनी है। जो रुपये उसने पूर्व विधायक को दिए थे, उसे किसान क्रेडिट कार्ड से बैंक से उधार लिया था। शिवशंकर और निशाकांत ने मामले की शिकायत केंद्रीय मंत्री एवं सांसद स्मृति ईरानी से दिल्ली में मिलकर की थी।

केंद्रीय मंत्री ने पूर्व विधायक के खिलाफ केस दर्ज कराने की बात कहते हुए एसपी सुल्तानपुर डॉ. विपिन कुमार मिश्र से बात की। सांसद से बात होने के बाद एसपी ने पूर्व विधायक के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया। एसपी के आदेश पर धनपतगंज थाने में शिवशंकर की तहरीर पर पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश मटियारी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। एसओ मनोज शर्मा ने बताया कि पूर्व विधायक के खिलाफ केस दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed