फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   case of gang misdeeds with 10th class student has come to light in Sultanpur

Sultanpur: 10वीं की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, स्कूल जाने के लिए निकली थी; रास्ते से कार में बैठा ले गए आरोपी

Fri, 16 May 2025 11:09 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 16 May 2025 11:09 PM IST
सार

सुल्तानपुर में 10वीं की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। वह घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी। रास्ते से आरोपी उसे कार में बैठा ले गए। इसके बाद वारदात को अंजाम दिया। पुलिस दिन भर मामला दबाती रही। दबाव पड़ा तो देर शाम सोशल मीडिया दोस्त सहित तीन के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन
case of gang misdeeds with 10th class student has come to light in Sultanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के सुल्तानपुर में शुक्रवार को 10वीं की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। छात्रा सुबह 7 बजे घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी। रास्ते से आरोपी उसे अपने साथ कार में बैठा ले गए। मामले में पीड़िता के सोशल मीडिया दोस्त और उसके दो साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।

विज्ञापन


घटना कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव की है। यहां की 14 वर्षीय छात्रा अपने माता-पिता के साथ शहर में रहती है। वह 10वीं में पढ़ाई कर रही है। पीड़िता की मां के मुताबिक, शुक्रवार सुबह वह स्कूल जाने के लिए निकली थी। अमहट पार्क के पास धम्मौर के मनियारपुर निवासी अंकित गुप्ता मिला। वह चार पहिया वाहन से था। स्कूल छोड़ने के बहाने बेटी को कार में बैठा लिया। उसे लेकर पर्यावरण पार्क पहुंचा। वहां उसके दो साथी प्रदीप और सौरभ भी गाड़ी में बैठ गए।

विज्ञापन

होश आया तो मदद के लिए चीखी पीड़िता

मां ने बताया कि स्कूल छोड़ने के बजाय उसकी बेटी को बहलाकर आरटीओ कार्यालय के पास एक मकान में ले गए। वहां दुष्कर्म किया। उसके हाथ-पैर पकड़कर और मुंह में गमछा बांधकर वारदात को अंजाम दिया। एक घंटे बाद उसे होश आया तो वह मदद के लिए चीखी। आवाज सुन पड़ोसी महिलाएं पहुंची। लेकिन, तब तक आरोपी वहां से भाग निकले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP News: फतेहपुर समेत 26 जिलों के बीएसए को नोटिस, परस्पर तबादले में शिक्षकों के आवेदन सत्यापन न करने पर सख्ती


पीड़िता ने घटना की जानकारी सबसे पहले मौसी को दी। उसके बाद छात्रा के माता-पिता पहुंचे। मां की तहरीर पर पुलिस ने देर शाम अंकित, प्रदीप और सौरभ के खिलाफ केस दर्ज किया है। एएसपी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि एक आरोपी को पकड़ लिया है। अन्य दोनों को पकड़ने के लिए टीमें लगाई गई हैं। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।

एक दिन पहले इंस्टाग्राम पर हुई थी चैटिंग

पीड़िता की मां के मुताबिक बृहस्पतिवार रात करीब 8 बजे आरोपी अंकित से उनकी बेटी की इंस्टाग्राम पर चैटिंग हुई थी। उसने मिलने के लिए कहा था। लेकिन, बेटी ने मना कर दिया था। इसके बावजूद शुक्रवार को अंकित उससे मिलने पहुंच गया। फिर अपने साथियों के साथ मिलकर उसके साथ गलत काम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed