{"_id":"660d9c89a7e5ac35b802ba43","slug":"case-of-culpable-homicide-against-car-driver-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-111872-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: कार चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: कार चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस
Wed, 03 Apr 2024 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 03 Apr 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
लंभुआ (सुल्तानपुर)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मामपुर गांव के पास 30 मार्च की दोपहर कार की टक्कर से घायल बाइक सवार पुरोहित की मौत हो गई थी। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के सदरपुर गांंव निवासी वासुदेव पांडेय ने लंभुआ कोतवाली में तहरीर दी है। आरोप है कि उनके भाई शेषनारायण पांडेय 30 मार्च को प्रमोद कुमार ओझा निवासी सरदारपुर थाना गौरीगंज जिला अमेठी के साथ बाइक से अपने घर से लंभुआ होते हुए धोपाप धाम पूजा कराने जा रहे थे।
मामपुर गांव के पास विपरीत दिशा से आ रही एक कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी। दुर्घटना में शेषनारायण व प्रमोद गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों को सीएचसी लंभुआ ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने शेषनारायण पांंडेय को मृत घोषित कर दिया था। वासुदेव पांडेय की तहरीर पर मंगलवार को लंभुआ कोतवाली में कार चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है।