{"_id":"5e89fd048ebc3e76a71eec03","slug":"case-filed-against-pm-for-comment-sultanpur-news-lko51658539","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर पीएम के खिलाफ टिप्पणी पर दर्ज हुआ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक पर पीएम के खिलाफ टिप्पणी पर दर्ज हुआ मुकदमा
विज्ञापन
सुल्तानपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के नरसिंहपुर गांव के दो युवकों को प्रधानमंत्री के खिलाफ अपमान जनक टिप्पणी करना महंगा पड़ गया। भाजपा पदाधिकारियों ने आरोपी युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका चालान कोर्ट भेज दिया।
लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के नरसिंहपुर गांव निवासी विकास यादव ने पिछले दिनों फेसबुक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस पर गांव के ही उत्तम यादव ने अभद्र भाषा में कमेंट किया था।
प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अपमान जनक टिप्पणी से लोगों में रोष फैल गया। इसकी जानकारी भाजपाइयों को हुई तो स्थानीय भाजपा नेता अर्जुनपुर मंडल अध्यक्ष, चौकिया निवासी प्रवीण सिंह हरकत में आ गए। भाजपाइयों ने आरोपी युवकों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। भाजपा पदाधिकारियों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
इसके अलावा हरिओम अग्रहरि व एक अन्य संस्था ने ट्विटर पर भी मामले की शिकायत की है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्याम नारायण पांडेय ने बताया की दोनों युवकों को गिरफ्तार कर उनका चालान कोर्ट भेज दिया गया है।