{"_id":"5866919c4f1c1b255eeec385","slug":"canal-cut-creates-havoc-in-two-villages","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर कटने से दो गांवों में घुसा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर कटने से दो गांवों में घुसा पानी
Amar ujala Bureau
Updated Fri, 30 Dec 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीण हो रहे परेशान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय विकास खंड क्षेत्र के अकरा गांव से गुजरी नहर बृहस्पतिवार की रात अचानक कट गई। नहर कटने से अकरा व लाला का पुरवा शाहपुर गांव के 25 घरों में पानी घुस गया। करीब 200 बीघा फसल जलमग्न हो गई। घरों में जलभराव से कई लोगों ने सुरक्षित ठौर तलाश लिया जबकि कुछ लोगों ने छतों पर रात गुजारी। शुक्रवार को सिंचाई विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। देर शाम तक पानी रोकने का प्रयास जारी रहा। नहर कटान से करीब एक करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
जगदीशपुर विकास खंड से होकर गुजरी सिंचाई खंड-28 की इन्हौना रजबहा में अकरा गांव के पास बृहस्पतिवार की रात अचानक कटान हो गई। नहर का पानी तेज गति से अकरा गांव और खेतों में जाने लगा। गांव में पानी घुसने के बाद ग्रामीणों के घरों और रास्तों पर जलभराव हो गया। जब तक ग्रामीणों को नहर कटान की जानकारी मिली। स्थिति अनियंत्रित हो चुकी थी। चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा था। लोगों ने रात में ही गांव के ऊंचे स्थानों को ठौर बनाया।
विज्ञापन
नहर कटान से पूरी रात पानी बहता रहा। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी सिंचाई विभाग के अधिकारियों को रात में ही दे दी। सूचना के बाद भी रात में कोई अधिकारी गांव नहीं पहुंचा। इस बीच अकरा गांव के निकट स्थित लाला का पुरवा शाहपुर भी पानी की चपेट में आ गया। शुक्रवार की भोर तक करीब 25 घरों में पानी घुस चुका था जबकि 200 बीघे फसल जलमग्न थी। सुबह सिंचाई विभाग के अधिकारी कटान स्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
अधिकारियों ने ग्रामीणों से कटान के बारे में जानकारी ली। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने नहर कटान को रोकने के लिए जेसीबी मंगवाई। देर शाम तक कटान पर काबू नहीं पाया जा सका था। ग्रामीणों के मुताबिक नहर कटान से खेतों में गेहूं, चना, मटर समेत अन्य फसल पूरी तरह नष्ट हो गई है। करीब एक करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।