फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Businessman dies due to spill from the wheel of bus

बस के पहिए से छटक कर युवक के कनपटी पर लगा पत्थर, मौत

Sun, 10 Nov 2019 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
Businessman dies due to spill from the wheel of bus
सुल्तानपुर। परिवारीजनों के साथ बाजार से सामान खरीदकर कार से घर लौट रहे प्रधान के व्यवसायी भाई की हादसे में मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब कार रोककर प्रधान का भाई सड़क किनारे जा रहा था।
विज्ञापन

इस बीच बगल से गुजर रही बस के पहिए से छिटककर लगे पत्थर से व्यवसायी घायल हो गया। गंभीर हालत में कार पर सवार लोग उसे लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। परिवारीजन युवक को लेकर जिला अस्पताल जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

कूरेभार के ग्राम प्रधान असलम खान का भाई मोहम्मद कासिम (42) पुत्र मोहम्मद हसीब खान फर्नीचर की दुकान करते थे। शनिवार को कार से कासिम परिवार के अन्य लोगों के साथ बाजार से सामान खरीदने सुल्तानपुर गए थे। रात में मोहम्मद कासिम सामान खरीदकर घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार विधायक नगर चौराहे के पास पहुंची थी। वहां कासिम कार रोक कर नीचे उतरे। इस बीच विपरीत दिशा से आ रही रोडवेज बस के पहिए से एक पत्थर छिटककर कासिम की कनपटी पर जा लगा, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
कार में सवार लोग कासिम को जमीन पर गिरते देखे सन्न रह गए। आनन-फानन में कासिम को कार से परिवारीजन कूरेभार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। सीएचसी पर मौजूद चिकित्सको ने गंभीर हालत देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

परिवारीजन कासिम को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक ने परिवारीजनों को बताया कि सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से अधिक खून गिरने से मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed