फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   BRUST FAIR IN KOTWA MOD

गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा कटावा मोड़

Tue, 07 Jan 2020 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
BRUST FAIR IN KOTWA MOD
सुल्तानपुर में कटावां मोड़ के पास घटना स्थल पर तैनात पुलिस। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। शहर से सटे कटावां मोड़ पर तीन दिन पहले हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दुकान पर बैठे मेडिकल स्टोर संचालक को जीप से पहुंचे लोगों ने लोहे के रॉड व लाठी से पीटकर मरणासन्न कर दिया। दहशत फैलाने के लिए ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग भी की। मेडिकल स्टोर संचालक पर हुए हमले से नाराज ग्रामीणों ने आरोपियों की बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान में आग लगाने के साथ ही बाहर खड़ी जेसीबी व बाइक फूंक दी। डंपर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन

हिंसक झड़प की सूचना मिलते ही मौके पर एएसपी सिटी व एएसपी ग्रामीण पहुंच गए। फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया। दोनों अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण करने के साथ ही तीन थानों की पुलिस मौके पर तैनात कर दी। गंभीर रूप से घायल मेडिकल स्टोर संचालक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर चार नामजद व अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है जबकि दूसरे पक्ष की तहरीर पर आगजनी समेत अन्य धाराओं में 14 नामजद व अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र के कटावा मोड़ पर राहुल सिंह की बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान है। वहीं पर ढकवा गांव निवासी इरफान का मेडिकल स्टोर है। दोनों दुकानें अगल-बगल हैं। पिछली चार जनवरी को राहुल सिंह की जेसीबी व डंपर को चालक पानी से धो रहा था। पानी की धार बगल में दुकान पर बैठे इरफान पर पड़ रही थी। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। दोनों पक्ष राम नगर चौकी पर पहुंचे थे। पुलिस ने मामले को हल्के में लेते हुए शांति भंग के अंदेशे में कार्रवाई की थी। इस बीच अंदर ही अंदर विवाद बढ़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह इरफान अपनी दुकान में बैठे थे। तभी राहुल सिंह पक्ष से एक जीप पर सवार करीब 9-10 लोग लोहे के रॉड व लाठी लेकर पहुंच गए। उन लोगों ने दुकान में बैठे इरफान को पीटकर मरणासन्न कर दिया। दहशत फैलाने के लिए ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग भी की। इरफान के घायल होने की सूचना ढकवा गांव पहुंची तो बड़ी संख्या में लोग लाठी-डंडा, असलहा लेकर मौके पर पहुंच गए। उग्र भीड़ ने राहुल सिंह की बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान फूंक दी। दुकान के बरामदे में खड़ी बाइक भी जल गई। दुकान के बाहर खड़ी जेसीबी को भी आग के हवाले कर दिया। पास में खड़े डंपर को क्षतिग्रस्त कर दिया।
विवाद की सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर एएसपी सिटी डॉ. मीनाक्षी कात्यायन, एएसपी ग्रामीण शिवराज, सीओ लंभुआ विजय मल्ल, नगर कोतवाल केबी सिंह तीन थानों की पुलिस के साथ पहुंच गए। सूचना के बाद पहुंचे फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया। गंभीर रूप से घायल इरफान को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
नगर कोतवाल केबी सिंह ने बताया कि इरफान के परिवारीजनों की तहरीर पर चार नामजद व कई अज्ञात के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। वहीं, राहुल सिंह की तहरीर पर 14 नामजद व कई अन्य के खिलाफ आगजनी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। एएसपी सिटी ने बताया कि तनाव को देखते हुए मौके पर पुलिस तैनात की गई है। दहशत फैलाने व आगजनी करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
बवाल बढ़ने के पीछे चौकी इंचार्ज रामनगर अनुपम नीरज की लापरवाही बताई जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र में अवैध खनन हो रहा है। ग्रामीण जब भी इसकी सूचना चौकी इंचार्ज को देते हैं तो कोई कार्रवाई नहीं की जाती। दो दिन पहले हुए विवाद को भी चौकी इंचार्ज ने हल्के में लिया था।

कोतवाली नगर क्षेत्र के कटावां मोड के पास मंगलवार की सुबह पानी के विवाद में हुई मारपीट, आगजनी व फायरिंग की घटना को पुलिस महानिरीक्षक अयोध्या परिक्षेत्र डॉ. संजीव कुमार गुप्ता ने गंभीरता से लिया है। मंगलवार की देर शाम आईजी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया। आईजी ने एसपी हिमांशु कुमार व अन्य अधिकारियों से विस्तार से पूछताछ की। इस मौके पर एसपी हिमांशु कुमार, एएसपी सिटी डॉ. मीनाक्षी कात्यायन मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed