{"_id":"3bafa0d1728c46145d0cce142a166afa","slug":"block-pramukh-nominations-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए नामांकन आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए नामांकन आज
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Thu, 04 Feb 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए शुक्रवार को नाम निर्देशन पत्र दाखिल होगा। प्रशासन ने नामांकन के लिए सभी तैयारियां पूर्ण करने का दावा किया है। सुबह 11 बजे से तीन बजे तक नाम निर्देशन पत्र ब्लॉक मुख्यालयों पर दाखिल किए जा सकेंगे। नामांकन को देखते हुए तीसरे दिन पर्चे बिके। चुनाव नजदीक देख प्रत्याशियों एवं उनके समर्थकों ने पूरी ताकत झोंक दी है।
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख चुुनाव के लिए शुक्रवार को जिले के 14 ब्लॉकों में नामंकन होंगे। नामांकन प्रक्रिया सुबह 11 बजे से दोपहर बाद तीन बजे चलेगी। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच का कार्य शुरू होगा। नामांकन को देखते हुए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूर्ण करने का दावा किया है। एडीएम प्रशासन/उप जिला निर्वाचन अधिकारी कृष्णलाल तिवारी ने बताया कि सभी नामांकन केंद्रों पर एक-एक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। नाम निर्देशन पत्र दाखिल होने से दो घंटे पहले एआरओ अपने केंद्रों पर पहुंच जाएंगे। नामांकन के लिए ब्लॉक मुख्यालयों पर बैरिकेडिंग कराई गई है।
विज्ञापन
होगी वीडियोग्राफी
ब्लॉक प्रमुख नामांकन के दौरान सभी केंद्रों की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। नामांकन कक्ष के बाहर व भीतर के वीडियोग्राफी के लिए वीडियोग्राफर लगाए गए हैं।
विज्ञापन
शनिवार को लिए जा सकेंगे नाम वापस
ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए दाखिल नामांकन पत्र शनिवार को वापस लिए जा सकेंगे। रविवार को चुनाव होगा व उसके बाद मतगणना होगी। नतीजों की घोषणा भी इसी दिन होगी।