फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   BJP will organize Holi Milan program at every booth

Sultanpur News: भाजपा प्रत्येक बूथों पर आयोजित करेगी होली मिलन कार्यक्रम

Fri, 15 Mar 2024 02:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 15 Mar 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
BJP will organize Holi Milan program at every booth
सुल्तानपुर। भाजपा की ओर से प्रत्येक बूथों पर 22 और 23 मार्च को होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। बृहस्पतिवार को पार्टी कार्यालय पर आयोजित बैठक में पार्टी के प्रदेश महामंत्री व सांसद अमरपाल मौर्या ने इसकी जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं को दी। साथ ही चुनाव तक लोगों से संपर्क बनाए रखने को कहा है।
विज्ञापन

विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों के साथ उन्होंने अलग-अलग बैठकें कीं। प्रदेश महामंत्री ने कहा कि पीएम मोदी हर गारंटी को पूरी करने की गारंटी हैं। कार्यकर्ताओं को प्रत्येक बूथ पर और 370 वोट जोड़ना होगा। मोदी की गारंटी देश की तस्वीर और तकदीर बदल रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को 50 दिन के कार्य का एजेंडा बनाते हुए उस पर कार्य करने को कहा। हर बूथ को जीतने का लक्ष्य दिया। साथ ही सरकार की उपलब्धियों को हर बस्ती व वर्ग में पहुंचाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने युवा, महिला, किसान, पिछड़ा, अनुसूचित व अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों से सीधा संवाद किया। लोकसभा कोर कमेटी की बैठक में एक सप्ताह में पांचों विधानसभा क्षेत्र में चुनाव कार्यालय खोलने को कहा है। जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा ने चुनावी तैयारियों की जानकारी दी। इस मौके पर काशी क्षेत्र के महामंत्री सुशील त्रिपाठी, एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, विधायक राजेश गौतम, डॉ. एमपी सिंह, बबिता तिवारी, गिरीश नारायण सिंह, ओम प्रकाश पांडेय, अर्जुन सिंह,करुणा शंकर द्विवेदी, ऋषिकेश ओझा, प्रवीन कुमार अग्रवाल, विजय सिंह रघुवंशी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed