फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   BJP business cell will run indigenous public awareness campaign

Sultanpur News: भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ चलाएगा स्वदेशी जनजागरण अभियान

Mon, 01 Sep 2025 01:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 01 Sep 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
BJP business cell will run indigenous public awareness campaign
सुल्तानपुर। भाजपा कार्यालय में रविवार को व्यापार प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित हुई। जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने व्यापार प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय सह संयोजक प्रदीप जायसवाल की मौजूदगी में व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मनीष साहू व आत्मजीत सिंह और सजन लाल को जिला सह संयोजक बनाने की घोषणा की।
विज्ञापन

क्षेत्रीय सह संयोजक ने कहा कि लाल किले से पीएम नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के आह्वान के तहत पहले चरण में 15 सितंबर तक पूरे जिले में स्वदेशी जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। अभियान में जिले के सभी प्रमुख बाजारों में व्यापारियों से संपर्क किया जाएगा।
विज्ञापन

दूसरे चरण में 15 से 25 सितंबर के बीच परचे बांटने के साथ हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। तीसरे चरण में 25 सितंबर से 25 अक्टूबर तक चौपालों के माध्यम से व्यापारियों को देश में बनी वस्तुएं बेचने और जनता से उन्हें अपनाने की अपील की जाएगी। चौथे चरण में 26 अक्टूबर से एक दिसंबर तक महानगरों व हर जिले में व्यापारी सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने सभी नवनियुक्त व्यापार प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों को बधाई दी। बैठक में जिला महामंत्री विजय त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष आनंद द्विवेदी, नगर सहसंयोजक वैजनाथ कसौधन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed