{"_id":"5e5e97038ebc3ef3f71b2063","slug":"bike-rider-dies-two-injured-including-father-sultanpur-news-lko511870116","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार पिता-पुत्र को पिकअप ने रौंदा, बेटे की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार पिता-पुत्र को पिकअप ने रौंदा, बेटे की मौत, दो घायल
विज्ञापन
सुल्तानपुर। चांदा-कादीपुर मार्ग पर स्थित भीटी मोड़ के पास मंगलवार सुबह बाइक सवार पिता-पुत्र समेत तीन लोगों को तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रतापगढ़ जिले के पट्टी थाना क्षेत्र के पहलमपुर गांव निवासी संतराम वर्मा (60) मंगलवार सुबह बेटे रामबरन (35) व भरोखनपुर गांव निवासी लालजी (55) के साथ बाइक से कादीपुर जा रहे थे। तीनों चांदा कोतवाली क्षेत्र के भीटी मोड़ पर पहुंचे थे तभी तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी।
हादसे में रामबरन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि संतराम और लालजी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पहुंची यूपी 112 ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर पिकअप को पकड़ लिया है। लोगों के अनुसार बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना था।