फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Bharat Band flop, Shops open throughout the day.

फ्लॉप रहा भारत बंद, दिनभर खुलीं दुकानें

Mon, 28 Nov 2016 10:29 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Mon, 28 Nov 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
Bharat Band flop, Shops open throughout the day.
भारत बंद रहा प्रभावहीन - फोटो : अमर उजाला

कुछ विपक्षी दलों की ओर से सोमवार को पूरे देश में नोटबंदी के खिलाफ बाजार बंद का आह्वान किया गया था। विपक्षी दलों का नोटबंदी के खिलाफ चलाया गया अभियान जिले में पूरी तरह फ्लॉप रहा। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापारियों ने रोजाना की तरह सोमवार को भी अपने प्रतिष्ठान खोले।

विज्ञापन



 शहर में गोलाघाट, बस स्टेशन, डाकखाना चौराहा, जीएन रोड, जिला अस्पताल तिराहा, चौक, सब्जी मंडी, दरियापुर समेेत अन्य स्थलों पर दुकानें खुलीं। हालांकि कांग्रेस की ओर से की गई बाजार बंदी की चर्चा व्यापारियों में जरूर रही। कुछ व्यापारियों ने बताया कि विपक्षी दलों की ओर से की गई बंदी का व्यापार पर कोई असर नहीं पड़ा है। एक भी प्रदर्शनकारी शहर में दुकानें बंद करवाने के लिए आगे नहीं आया।
विज्ञापन


दोपहर बाद प्रदर्शनकारी जुलूस की शक्ल में बाजार में निकले लेकिन फिर भी दुकानें नहीं बंद हुईं। सुपर मार्केट से जुलूस डाकखाना होते हुए तिकोनिया पार्क पहुंचा, जहां से कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देने के बाद बाजार बंद के सफल होने का दावा कर दिया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में भी बाजार बंद का कोई असर नहीं दिखाई पड़ा। व्यापारियों ने बताया कि नोटबंदी के बाद भले ही परेशानी हुई है लेकिन विपक्षी दलों की बंदी का उन पर कोई असर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारी अपने कारोबार से समझौता नहीं करेगा। ग्रामीण अंचलों में कूरेभार, कुड़वार, पारा बाजार, धनपतगंज, जयसिंहपुर, मोतिगरपुर, कादीपुर, दोस्तपुर, अखंडनगर, लंभुआ, भदैंया, दूबेपुर समेत अन्य बाजारों में रोजाना की तरह दुकानें खुलीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed