{"_id":"67268e077349d61c490f4a14","slug":"begumpura-engine-failed-in-pakhrauli-train-stood-for-two-hours-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-121711-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: पखरौली में बेगमपुरा का इंजन फेल, दो घंटे खड़ी रही ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: पखरौली में बेगमपुरा का इंजन फेल, दो घंटे खड़ी रही ट्रेन
Sun, 03 Nov 2024 02:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 03 Nov 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
भदैंया (सुल्तानपुर)। वाराणसी से जम्मूतवी तक जाने वाली बेगमपुरा अप एक्सप्रेस का इंजन शनिवार की दोपहर पखरौली स्टेशन पर फेल हो गया। करीब दो घंटे तक ट्रेन को स्टेशन पर रोकना पड़ा। सुल्तानपुर स्टेशन से दूसरा इंजन मंगाकर ट्रेन में जोड़ा गया। इसके बाद ट्रेन को चलाया गया।
बेगमपुरा अप एक्सप्रेस शनिवार दोपहर करीब 2:40 बजे लंभुआ रेलवे स्टेशन से आगे बढ़ी। पखरौली स्टेशन के पास पहुंचने पर ट्रेन का इंजन अचानक फेल हो गया। लोको पायलट के अनुसार, इंजन में पॉवर सप्लाई की समस्या आ गई। इस वजह से इंजन ने काम करना बंद कर दिया। लोको पायलट ने घटना की जानकारी पखरौली रेलवे स्टेशन मास्टर, सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन व कंट्रोल रूम को दी। इसके बाद सुल्तानपुर स्टेशन से करीब पौने पांच बजे दूसरा इंजन भेजा गया। दूसरे इंजन को शिफ्ट किया गया। इंजन को शिफ्ट करने के बाद ट्रेन को करीब दो घंटे बाद चलाया गया। ट्रेन में सवार यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
पखरौली स्टेशन अधीक्षक आरएस भारती ने बताया कि बेगमपुरा का इंजन फेल होने के बाद अप लाइन की ट्रेनों को डाउन लाइन से गुजारना पड़ा। सुल्तानपुर से दूसरा इंजन मंगवाकर ट्रेन को चलाया गया।