फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Attack on student returning home after exam

Sultanpur News: परीक्षा देकर घर लौट रहे छात्र पर हमला

Tue, 16 May 2023 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 16 May 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Attack on student returning home after exam
मोतिगरपुर (सुल्तानपुर)। लखनऊ से परीक्षा देकर घर लौट रहे छात्र पर रविवार की रात घात लगाकर बैठे चार युवकों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल छात्र को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीड़ित के भाई की तहरीर पर चार अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन



मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के भैरोपुर गांव निवासी संदीप कुमार (26) 14 मई की रात टाइपिंग टेस्ट देकर लखनऊ से घर लौट रहा था। रात करीब 11 बजे बस से उतरने के बाद उसने अपने भाई दिलीप को फोन करके बुलाया। इसके बाद संदीप पैदल ही घर की तरफ चल पड़ा।
विज्ञापन



रास्ते में बढ़ौनाडीह गांव के भटपुरवा के पास पहले से घात लगाकर बैठे चार युवकों ने उसपर धारदार हथियार से हमला कर दिया। चीख-पुकार के बाद आसपास के लोग भागकर पहुंचे तो हमलावर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान बाइक से पहुंचे भाई दिलीप ने घायल संदीप को सीएचसी पहुंचाया जहां हालत नाजुक होने पर उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दिलीप की तहरीर पर चार अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed