{"_id":"579b8acb4f1c1bf12221e015","slug":"arun-elected-bar-president","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरुण उपाध्याय बार अध्यक्ष राम अछैवर बने सचिव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अरुण उपाध्याय बार अध्यक्ष राम अछैवर बने सचिव
Amarujala Bureau
Updated Fri, 29 Jul 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
बार चुनाव संपन्न
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीवानी न्यायालय स्थित अधिवक्ता संघ भवन में शुक्रवार को सुबह 9.30 बजे बार एसोसिएशन चुनाव की मतगणना शुरू हुई। दोपहर बाद तीन बजे से परिणाम आने शुरू हो गए। बार एसोसिएशन अध्यक्ष के पद पर अरुण उपाध्याय 711 मत पाकर निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने प्रतिद्वंद्वी संदीप सिंह को 290 वोटों से हराया है।
विज्ञापन
उपविजेता संदीप सिंह को 472, अशोक यादव को 117, अशोक त्रिपाठी को 71, राजेंद्र प्रताप सिंह को 36, द्वारिका प्रसाद द्विवेदी को 27, रामबरन राय को 23 व शिवकुमार मिश्र को 17 मत मिले। प्रतिष्ठापूर्ण सचिव के पद पर रामअछैवर तिवारी ने राघवेंद्र प्रताप सिंह को 116 वोटों से हराकर जीत दर्ज की है। उन्हें 478 वोट हासिल हुए। दूसरे स्थान पर रहे राघवेंद्र प्रताप सिंह को 362, बद्री प्रसाद पांडेय को 338, राकेश श्रीवास्तव को 215 व अशोक शर्मा को 36 मत प्राप्त हुए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए कृष्ण कुमार मिश्र 630 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे संतराम वर्मा से 218 वोटों से विजयी हुए। अभिषेक वर्मा को 235 व बैतुल्ला खां को 141 मत मिले।
विज्ञापन
मध्यम उपाध्यक्ष के लिए रंजीत यादव विजयी हुए हैं। उन्हें 409 वोट मिले। दूसरे स्थान पर चुने गए अमित पांडेय को 398, गौरीशंकर तिवारी को 312, सुरेशचंद्र त्रिपाठी को 153 व रामप्रकाश चौबे को 142 वोट मिले हैं। कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए बजरंग द्विवेदी 510 मत पाकर चुने गए है। दूसरे स्थान पर रहे संजय तिवारी को 459 व संतोष कुमार 435 को वोट मिले हैं। सहसचिव प्रशासन के लिए अशोक शुक्ल 465 वोट पाकर विजयी हुए हैं।
विज्ञापन
दूसरे स्थान पर रहे अनिरुद्घ सिंह को 311, हरेंद्र प्रताप सिंह को 294, राहुल पांडेय को 180 व रामगोपाल शुक्ल को 158 मत मिले हैं। सहसचिव पुस्तकालय के पद पर प्रमोद विश्वकर्मा 471 वोट पाकर चुने गए हैं। दूसरे स्थान पर रहे सुरेंद्र पांडेय को 419 और राजेंद्र पांडेय व मो. शमीम खां को 264-264 मत प्राप्त हुए हैं। ट्रेजरार के लिए सुधांशु उपाध्याय 768 वोट पाकर चुने गए हैं। दूसरे स्थान पर रहे दिनेश चंद्र गौड़ को 502 वोट मिले हैं।
वरिष्ठ कार्यकारिणी के छह पदों के लिए नौ प्रत्याशी विजय नारायण मिश्र, अवधेश शुक्ल, अशोक तिवारी, उमाशंकर गुप्त, दिवाकर पाठक व सुरेंद्र प्रकाश मिश्र और कनिष्ठ कार्यकारिणी के छह पदों के लिए योगेंद्र मिश्र, विजय कुमार सिंह, अंकुश यादव, कपिल पांडेय, बृजेश पांडेय व शिवा कृष्ण पांडेय चुने गए हैं। सहसचिव खुर्शीद क्लब के पद पर संजय शर्मा निर्विरोध चुने गए हैं। परिणाम आने के बाद विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने दीवानी परिसर में अबीर गुलाल उड़ाकर जमकर जश्न मनाया।