{"_id":"66a41f3af7b637331a0712d4","slug":"arbitrary-recovery-for-aadhaar-in-bank-and-post-office-machine-fails-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-116452-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: बैंक में आधार के लिए मनमानी वसूली तो डाकघर की मशीन फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: बैंक में आधार के लिए मनमानी वसूली तो डाकघर की मशीन फेल
Sat, 27 Jul 2024 03:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 27 Jul 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
लंभुआ (सुल्तानपुर)। आधार कार्ड बनवाने के लिए लोगों की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। स्थानीय बैंक ऑफ बड़ौदा में आधार बनवाने के लिए लोगों को धूप में घंटों कतार लगानी पड़ रही है। बैंक में आधार नामाकंन व संशोधन की कोई रेट लिस्ट चस्पा नहीं होने से मनमानी वसूली हो रही है। डाकघर में आधार कार्ड बनाने की मशीन फेल हो गई है। इसका खामियाजा आम लोगों को उठाना पड़ रहा है।
लंभुआ तहसील मुख्यालय पर सिर्फ स्थानीय बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा बेसिक विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों के आधार कार्ड बीआरसी पर बनाए जा रहे हैं। स्थिति यह है कि रोजाना बैंक खुलने के घंटों पहले से ही लोग पहुंच जा रहे हैं। धूप में ही लोग आधार कार्ड बनवाने के लिए इंतजार कर रहे हैं। रोजाना ऑपरेटर 35 लोगों को टोकन दे रहा है।
केशवपुर निवासी कोमल का आरोप है कि यहां आधार कार्ड बनवाने के लिए लोगों से अधिक रकम वसूली जा रही है। भतेड़ा निवासी आरती देवी ने बताया कि टोकन नहीं मिलने से उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा। इस संबंध में बैंक के शाखा प्रबंधक रवि शंकर ने बताया कि नया आधार निशुल्क और 50 व 100 रुपये अलग-अलग प्रकार के संशोधन का लेने का निर्देश है। सोमवार से आधार कार्ड से संबंधित रेट लिस्ट प्रमुख स्थान पर चस्पा की जाएगी।
विज्ञापन
वहीं, करीब दो माह से स्थानीय उपडाकघर में आधार कार्ड नहीं बन रहा है। कभी कर्मचारी नहीं होने की दिक्कत बताई जाती है तो कभी तकनीकी खराबी की। इस संबंध में उप डाकपाल सुरेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि दिल्ली से इंजीनियर बुलाए गए हैं। जो सिस्टम ठीक करने में लगे हुए हैं। उम्मीद है कि सोमवार से उप डाकघर में भी आधार कार्ड बनने लगेगा। डाक अधीक्षक एम हुसैन ने बताया कि कुछ उप डाकघरों में आधार मशीनें सुचारू रूप से काम नहीं कर रही हैं। इसे ठीक करवाने की कोशिश की जा रही है।