{"_id":"695173052683aaf3d90a6936","slug":"application-in-cjm-court-against-four-policemen-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-147091-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में अर्जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में अर्जी
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सीजेएम कोर्ट में गोसाईगंज थाने के उप निरीक्षक गुलाब चंद्र पाल व तीन सिपाहियों के खिलाफ अर्जी दी गई है। सीजेएम नवनीत सिंह ने संबंधित थाना प्रभारी से जवाब-तलब किया है। मामले में सुनवाई के लिए 14 जनवरी की तारीख तय की गई है।
गोसाईगंज के फरीदीपुर गांव के रहने वाले अतीकुर्रहमान ने सीजेएम कोर्ट में आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए अर्जी दी है। वादी के आरोप के मुताबिक, गत 17 दिसंबर रात करीब 10:30 बजे टाटिया नगर चौकी प्रभारी गुलाब चंद्र पाल व सिपाही विकास त्रिपाठी, अमित सिंह व रोहित अचानक आए और दरवाजा खटखटाने लगे। आरोप के मुताबिक, उनकी अधिवक्ता पत्नी शीबा बानो ने उठकर दरवाजा खोला तो आरोपी पुलिसकर्मी उनके घर में घुस आए। पुलिस कर्मियों ने उनकी पत्नी से अभद्र व्यवहार किया। घर के बर्तन आदि तोड़ दिए और पत्नी की पिटाई की।
इस मामले की शिकायत के बाद भी उच्चाधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। विवश होकर कोर्ट की शरण ली है। अदालत ने मामले में थाना प्रभारी गोसाईगंज से जवाब-तलब करते हुए सुनवाई की तारीख तय की है। संवाद