{"_id":"6456a053fe7880406f034004","slug":"anti-rabies-vaccine-not-found-in-birsinghpur-hospital-sultanpur-news-c-13-1-220610-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: बिरसिंहपुर अस्पताल में नहीं मिली एंटी रैबीज वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: बिरसिंहपुर अस्पताल में नहीं मिली एंटी रैबीज वैक्सीन
Sun, 07 May 2023 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 07 May 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
जयसिंहपुुर के बिरसिंहपुर 100 शैय्या अस्पताल का निरीक्षण करते विधायक।
सेमरी बाजार/ जयसिंहपुर (सुल्तानपुर)। बिरसिंहपुर 100 शैय्या अस्पताल का शनिवार को क्षेत्रीय विधायक और सीएमओ ने संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में एंटी रैबीज वैक्सीन उपलब्ध न होने पर शीघ्र ही उसकी व्यवस्था कराने का निर्देश दिया। अस्पताल के ऊपर से गुजरी एचटी लाइन हटवाने के लिए उन्होंने अधीक्षण अभियंता से बात की।
सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय और सीएमओ डॉ. डीके त्रिपाठी शनिवार को एक साथ बिरसिंहपुर 100 शैय्या अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंच गए। विधायक ने ओपीडी में मरीज देख रहे डॉ. आफताब रजा से इलाज किए गए मरीजों की संख्या के बारे में जानकारी ली।
वहां मौजूद लोगों ने कहा कि अस्पताल में अभी एंटी रैबीज वैक्सीन उपलब्ध नहीं है। मरीजों के लिए पेयजल की व्यवस्था भी नहीं है। इसे विधायक ने गंभीरता से लेते हुए सीएमओ से इसकी उपलब्धता सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
सीएमओ ने अस्पताल में तैनात कर्मचारियों की उपस्थिति के बारे में सीएमएस डॉ. राज कमल चौरसिया से जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल पहुंचे मरीजों से हालचाल जाना। स्वास्थ्य कर्मियों ने अस्पताल परिसर से बिजली की एचटी लाइन हटवाने की मांग की।
इस पर विधायक ने पावर कारपोरेशन के अधीक्षण अभियंता से फोन पर बात कर तार को हटवाने के लिए निर्देशित किया। इस मौके पर दौरान डॉ. आदित्य दुबे, चीफ फार्मासिस्ट गिरिजा शंकर, हेमंत सिंह व सभाजीत पांडेय मौजूद रहे।