फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   answer summoned from three officers including DPRO

डीपीआरओ समेत तीन अफसरों से जवाब तलब

Wed, 04 Sep 2019 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
answer summoned from three officers including DPRO
गौरीगंज। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में डिफॉल्टर होना डीपीआरओ, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी व ईओ गौरीगंज को महंगा पड़ा।
विज्ञापन

समीक्षा के दौरान शिकायतें लंबित मिलने से नाराज एडीएम ने तीनों अफसरों को नोटिस दी है। नोटिस में तीन दिन में गुणवत्तापरक तरीके से शिकायतें निस्तारित करते हुए जवाब मांगा गया है। शिकायतें निस्तारित नहीं होने तथा जवाब से संतुष्ट नहीं होने की दशा में कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
जनशिकायतों के निस्तारण के लिए संचालित मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण समय सीमा में नहीं कर पाना जिले के तीन अफसरों को भारी पड़ा।
विज्ञापन

बुधवार को एडीएम वंदिता श्रीवास्तव ने ई-डिस्ट्रिक्ट मैनजर से शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा रिपोर्ट मांगी तो बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी के पास तीन, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद गौरीगंज के पास एक और जिला पंचायत राज अधिकारी के पास 67 शिकायतें लंबित मिलने के साथ डिफॉल्टर की श्रेणी में मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अफसरों की ओर से शिकायत निस्तारण में बरती जा रही लापरवाही से नाराज एडीएम ने तीनों को नोटिस दी है। नोटिस में तीन दिन में हेल्पलाइन पर लंबित शिकायतों का निस्तारण कर जवाब देने का निर्देश दिया है। एडीएम ने भविष्य में शिकायत निस्तारण में डिफॉल्टर होने तथा जवाब से संतुष्ट नहीं होने की दशा में विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed