{"_id":"69288fb660ff9e8ab40caa8a","slug":"an-uncontrolled-car-broke-the-boom-rod-of-pakhrauli-crossing-in-bhadaiya-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-145284-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: भदैंया में बेकाबू कार ने तोड़ा पखरौली क्रॉसिंग का बूम रॉड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: भदैंया में बेकाबू कार ने तोड़ा पखरौली क्रॉसिंग का बूम रॉड
Thu, 27 Nov 2025 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 27 Nov 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
पखरौली रेलवे क्रॉसिंग के टूटे बूम रॉड को ठीक करने में लगे रेलकर्मी।
भदैंया। लखनऊ-वाराणसी हाईवे स्थित पखरौली रेलवे क्रॉसिंग के पश्चिमी छोर पर लगे बूम रॉड को बृहस्पतिवार दोपहर तेज रफ्तार कार ने तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद लेकर चालक भाग निकला। गेट मैन ने पखरौली रेलवे स्टेशन व कंट्रोल रूम को सूचना दी। दुर्घटना के बाद चेन लगाकर वाहनों को रोका गया और ट्रेनों को कॉशन (धीमी गति) पर चलाया गया।
पखरौली स्टेशन के अधीक्षक आरएस भारती ने बताया कि दुर्घटना दोपहर तीन बजे गेट बंद करते समय हुई। कार वाराणसी से सुल्तानपुर जा रही थी। क्रॉसिंग का बूम रॉड टूटने से अप व डाउन लाइन की ट्रेनों को कॉशन पर रवाना किया गया। इस दौरान वाहनों का संचालन चेन गेट से किया गया। टूटे हुए बूम रॉड को जल्द ही ठीक करवा दिया जाएगा। दुर्घटना की जानकारी आरपीएफ को दी गई है। आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक राजकुमार ने बताया कि रेलवे एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।