फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   All three accused of gang-raping a student arrested

Sultanpur News: छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के तीनों आरोपी गिरफ्तार

Sun, 18 May 2025 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 18 May 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
All three accused of gang-raping a student arrested
सुल्तानपुर। छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के तीनों आरोपियों को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर संबंधित अदालतों में पेश किया। किशोर न्याय बोर्ड की मजिस्ट्रेट आस्था मिश्रा ने आरोपी किशोर को सुधार गृह भेजने का आदेश दिया है। शेष दोनों आरोपियों को स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट के समक्ष पेश किया गया। दोनों को प्रभारी रिमांड जज/ एफटीसी द्वितीय राकेश ने न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया।
विज्ञापन


कोतवाली नगर क्षेत्र के अमहट इलाके में शुक्रवार को कक्षा 10 की छात्रा (14) को किशोर समेत तीन आरोपियों ने कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया था। जानकारी होते ही पीड़िता की मां ने मौके पर पहुंचकर अपनी बेटी से जानकारी ली तो उसने बताया कि 15 मई की शाम बंधुआकला के एक गांव निवासी किशोर से उसकी इंस्टाग्राम पर बात हुई।
विज्ञापन


पीड़िता के मुताबिक शुक्रवार सुबह सात बजे वह स्कूल जा रही थी। तभी अमहट पार्क के पास चार पहिया वाहन से आरोपी किशोर खड़ा मिला। उसने पीड़िता से घूमने के लिए चलने व स्कूल छोड़ने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके झांसे में आकर पीड़िता कार में बैठ गई तो किशोर उसे पर्यावरण पार्क के पास ले गया। वहां उसके दो साथी बंधुआकला के मनियारपुर निवासी आरोपी सौरभ साहू व प्रदीप साहू पहले से मौजूद थे।

पीड़िता के मुताबिक किशोर के दोनों साथियों को देखने पर उसने स्कूल छोड़ने के लिए कहा तो आरोपी किशोर ने कहा कि अभी स्कूल नहीं छोड़ूगा। थोड़ा घूम लेते हैं। तीनाें आरोपी उसे गाड़ी में बिठाकर आरटीओ कार्यालय के सामने स्थित एक कमरे में ले गए। वहां आरोपियों ने उसके हाथ-पैर बांध दिए और सामूहिक दुष्कर्म किया।


पीड़िता के मुताबिक बगल की एक महिला व आरोपी किशोर की मां ने भी उसे मारापीटा था। किशोरी के साथ हुई इस घटना ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने सक्रियता बरतते हुए किशोर समेत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत के समक्ष पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed