{"_id":"6882797c8718a61eb00e583e","slug":"action-against-two-teachers-for-negligence-in-mdm-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-137658-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: एमडीएम में लापरवाही पर दो शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: एमडीएम में लापरवाही पर दो शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई
विज्ञापन
जयसिंहपुर (सुल्तानपुर)। मध्याह्न भोजन के संचालन में लापरवाही बरतने पर दो शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। बीएसए को एमडीएम के संचालन में गड़बड़ी की शिकायत मिली थी।
बीएसए ने इस मामले की जांच कराई, तो उच्च प्राथमिक विद्यालय पीढ़ी में बच्चे जमीन पर बेतरतीब बैठ कर भोजन करते मिले। प्राथमिक विद्यालय चोरमा में चूल्हे पर लकड़ी से भोजन बनता पाया गया। बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेंद्र गुप्ता ने बताया कि उच्च प्राथमिक विद्यालय पीढ़ी के सहायक अध्यापक/इंचार्ज प्रधानाध्यापक कमलेश यादव व प्राथमिक विद्यालय चोरमा के प्रधानाध्यापक चंद्रहास की एक-एक अस्थायी वेतन वृद्धि को अवरुद्ध कर दिया गया है।
उन्होंने सभी प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों को एमडीएम के संचालन में गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। संवाद