फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   accident

हादसे के वक्त 230 किलोमीटर थी बीएमडब्ल्यू कार की रफ्तार

Sat, 15 Oct 2022 11:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
accident
बिहार से सुल्तानपुर पहुंचे परिजन। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार को हुए हादसे के वक्त बीएमडब्ल्यू कार की रफ्तार अनियंत्रित थी। हादसे के बाद वायरल हो रहा एक वीडियो इसकी पुष्टि कर रहा है। बताया जा रहा है कि हादसे से पहले कार सवार इंजीनियर दीपक कुमार अपने किसी मित्र के साथ फेसबुक पर लाइव थे। इस दौरान कार सवार लोगों की बातें लाइव चल रही थीं। इस वीडियो के मुताबिक हादसे के वक्त बीएमडब्ल्यू की रफ्तार 230 किलोमीटर प्रति घंटा थी। मृतकों के परिजन शुक्रवार की देर रात यहां पहुंचे। शनिवार को एक साथ चारों शवों का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजन गंतव्य के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

डॉ. आनंद के परिवार में सभी डॉक्टर
बिहारके रोहतास जिले के डेहरी ओनसोन काली स्थान मोहन बिगहा निवासी डॉ. आनंद प्रकाश की माता का चिकित्सालय है। मौजूदा समय में डॉ. आनंद प्रकाश बिहार के जमुहार स्थित एनएमसीएच में लेप्रोसी विभाग में एचओडी के रूप में कार्यरत थे। इनके पिता डॉ. निर्मल प्रकाश सीएमओ थे। उन्होंने वीआरएस ले लिया है। डॉ. आनंद की पत्नी वंदना डॉक्टर हैं। बड़े भाई आदित्य प्रकाश भी डॉक्टर हैं। वर्ष 2020 में ही डॉ. आनंद ने डॉ. वंदना के साथ शादी की थी।
विज्ञापन

भाई के बिना परिवार अधूरा : चंदन
बिहार के औरंगाबाद निवासी इंजीनियर दीपक कुमार के परिवार में पत्नी अनिता के साथ ही दो बच्चे हैं। बच्चों में गौरव (8) व प्रभास (6) हैं। भाई का शव लेने जिले में पहुंचे चंदन कुमार का रो-रोकर बुरा हाल था। चंदन ने बताया कि भाई के बिना परिवार बिखर गया। हम अधूरे हो गए। बिहार के औरंगाबाद निवासी उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि हादसे के शिकार हुए अखिलेश कुमार सिंह उनके साले थे। कंस्ट्रक्शन का काम करने वाले अखिलेश के परिवार में पत्नी प्रियंका सिंह, बेटा रुद्र प्रताप सिंह (9) और शौर्य प्रताप सिंह (7) है। अभी परिवार में किसी को नहीं पता है कि अखिलेश अब इस दुनिया में नहीं रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed