फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   A farmer injured in a road accident died during treatment

Sultanpur News: सड़क हादसे में घायल किसान की इलाज के दौरान मौत

Sun, 18 May 2025 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 18 May 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
A farmer injured in a road accident died during treatment
कादीपुर (सुल्तानपुर)। पदारथपुर निवासी प्रदीप उपाध्याय (57) शुक्रवार शाम बाइक से घर से निकले थे। गांव के मोड़ के पास स्थित ढाबे के निकट सामने से आ रही दूसरी बाइक से वह भिड़ गए। दुर्घटना में प्रदीप उपाध्याय व दूसरी बाइक पर सवार मोतिगरपुर के बागसराय गांव निवासी विशाल सैनी, सनोज व बाबुल पाल घायल हो गए थे। सीएचसी कादीपुर से चिकित्सकों ने चारों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। वहां इलाज के दौरान प्रदीप उपाध्याय की मौत हो गई। सनोज एवं बाबुल पाल को मेडिकल कॉलेज से लखनऊ रेफर कर दिया गया है। विशाल सैनी का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। प्रदीप किसान थे। उनकी पांच संतान हैं। घर के मुखिया की मौत से परिवार में मातम पसरा है। इंस्पेक्टर श्याम सुंदर ने बताया कि बाइक सवार लोगों ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed