Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   परीक्षा में अनियमितता पर सख्त हुए बीएसए

परीक्षा में अनियमितता पर सख्त हुए बीएसए

Wed, 21 May 2014 05:30 AM IST
Sultanpur
Sultanpur Updated Wed, 21 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
गौरीगंज। जिले के परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में वार्षिक लिखित व मौखिक परीक्षाएं चल रही हैं। सोमवार को डीसीटी के निरीक्षण में ज्यादातर स्कूलों में बाजार से प्रश्नपत्र क्रय कर व ब्लैकबोर्ड पर प्रश्न लिखकर परीक्षा कराई जाती मिली थी। निरीक्षण में मिली खामियों की रिपोर्ट डीसीटी ने डायट प्राचार्य व बीएसए को दी थी। रिपोर्ट मिलने के बाद बीएसए ने मंगलवार को कई स्कूलों का निरीक्षण किया तो बड़े पैमाने पर खामी उजागर हुई। बीएसए ने सभी बीईओ को पत्र जारी कर बुधवार से सभी स्कूलों में पेपर व कॉपी की उपलब्धता सुनिश्चित कराने और सघन चेकिंग करने का भी आदेश जारी किया गया है।
विज्ञापन

सोमवार को जिला समन्वयक परीक्षा (डीसीटी) डॉ. घनश्याम द्विवेदी ने परिषदीय विद्यालयों में निरीक्षण किया। निरीक्षण में कई स्कूलों में परीक्षा नियामक प्राधिकारी के आदेश के विपरीत परीक्षा संचालित होते पाई गई। डीसीटी ने पाया कि ज्यादातर स्कूलों में बाजार से पेपर क्रय कर परीक्षा कराई जा रही है तो कई स्कूलों में श्यामपट पर प्रश्नपत्र लिखा मिला।
विज्ञापन

डीसीटी ने इसकी रिपोर्ट डायट प्राचार्य और बीएसए को दी। मंगलवार को बीएसए को निरीक्षण के दौरान ज्यादातर स्कूलों में प्रश्नपत्र श्यामपट पर लिखा मिला तो कई में बच्चे अपनी कॉपी पर उत्तर लिख रहे थे। गौरीगंज के प्रावि पहाड़गंज में शिक्षामित्र तारा देवी के भरोसे परीक्षा संचालित होते पाई गई। इससे नाराज बीएसए ने अब तक हुए निरीक्षण में मिली गड़बड़ी वाले विद्यालयों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। बीएसए ने समस्त बीईओ को बुधवार से अपने क्षेत्र के विद्यालयों में पेपर व कॉपी उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिते हुए सघन चेकिंग कराने को कहा है। सभी बीईओ से प्रति दिन की रिपोर्ट भी मांगी
विज्ञापन
विज्ञापन

गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed