{"_id":"127-78948","slug":"Sultanpur-78948-127","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई 10वीं में लड़कियों ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई 10वीं में लड़कियों ने मारी बाजी
Sultanpur
Updated Wed, 21 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के 10वीं का मंगलवार को घोषित परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। सीबीएसई बोर्ड के संचालित 10 स्कूलों में कुल 1,952 परीक्षार्थियों में सभी सफल हुए हैं। इनमें 104 स्टूडेंट्स ऐसे हैं, जिन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दस में दस सीजीपीए (क्यूमूलेटिव ग्रेड पॉइंट एवरेज) अंक अर्जित किए। इनमें सर्वाधिक सन इंटरनेशनल पाब्लिक स्कूल के 25 स्टूडेंट्स शामिल हैं। नतीजों में छात्राओं का दबदबा रहा।
सीबीएसई के 10वीं के परीक्षा परिणाम मंगलवार की शाम करीब चार बजे इंटरनेट पर घोषित किया गया। सुबह से रिजल्ट की आस लगाए बैठे परीक्षार्थियों के चेहरे परीक्षा परिणाम आते ही खिल उठे। कमला नेहरू बाल शिक्षण संस्थान में 10वीं की परीक्षा में बैठे 416 परीक्षार्थियों में सभी ने सफलता अर्जित की। इनमें 21 स्टूडेंट्स ऐसे रहे, जिनका सीजीपीए (कम्युलेटिव ग्रेड पॉइंट एवरेज) दस रहा। इनमें प्रशंसा सोनी, शालिनी वर्मा, सृष्टि श्रीवास्तव, अमीषा त्रिपाठी, अभिषेक पांडेय, उज्ज्वल बरनवाल, विश्वास सिंह, माधव मिश्र, शालिनी पांडेय, आस्था श्रीवास्तव, देवेश दुबे, नितीश कुमार दुबे, मो. सरफराज खान, श्वेता गुप्ता, आरती शुक्ला, प्रियंशा पांडेय, अंकित शुक्ल, आदित्य सिन्हा, आकांक्षा त्रिपाठी, गौरव सिंह व हर्ष मिश्र हैं। शांतनु सिंह समेत 16 बच्चों का रिजल्ट 9.8 फीसदी और कुल 53 परीक्षार्थियों को 9 सीजीपीए के ऊपर रहा। स्टेला मॉरिस कान्वेंट पब्लिक स्कूल में दसवीं की परीक्षा में बैठे 164 स्टूडेंट्स में सभी पास हुए हैं। 14 बच्चे ऐसे हैं, जिन्होंने 10 सीजीपीए पाया है। इजहार रिजवी को 9.6 सीजीपीए अंक हासिल हुआ है। सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय विवेकानंदनगर में 21 छात्रों ने शत-प्रतिशत अंक हासिल किया है। इनमें अभिषेक कुमार, अतुल कुमार, दिवाकर मिश्र, गौरव, ज्ञानेंद्र सिंह, प्रभात सिंह, शशांक सिंह, शाश्वत पांडेय, शिवम् मिश्र, मल्लिकार्जुन पांडेय, अखिल कुमार शर्मा, अमन पांडेय, आनंद कुमार, अवनीश तिवारी, मो. सलमान अली, शिवांग श्रीवास्तव, अमन सिंह, विकास सोनी, आशीष कुमार, ऋषभ पांडेय, ज्ञानेश कुमार शामिल है। सरस्वती विद्या मंदिर में कुल 460 छात्रों ने 10वीं की परीक्षा दी थी। सभी सफल रहे। केंद्रीय विद्यालय अमहट में 117 स्टूडेंट्स ने 10वीं की परीक्षा पास की है। विद्यालय का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा। तीन बच्चों ने 10 सीजीपीए अंक हासिल किया। टाइनी टॉट्स पब्लिक हाईस्कूल में भी सभी 173 छात्र-छात्राएं परीक्षा में सफल रहे। यहां के अभिनव राय, अखंड प्रताप यादव, शिवम् भाष्कर, दीप्ति मिश्रा, अंजली पांडेय, कौस्तुभ अग्रहरि, अंजली निषाद, आकाश सिंह, आनंद कृष्ण तिवारी, दिव्यांशी श्रीवास्तव व तसलीम जफर को 10 पॉइंट ग्रेड अंक मिला है। सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंड्री स्कूल का परीक्षा परिणाम भी सौ प्रतिशत रहा। यहां के 255 छात्र-छात्राओं में सभी सफल रहे। इनमें याह्या मसरूफ, सचिनम श्रीवास्तव, प्रशांत सिंह, मंगलेश तिवारी, आयुष सिंह व रिया बरनवाल को 10 ग्रेड अंक मिला है। सूर्या एकेडमी पब्लिक स्कूल के सभी 65 बच्चे सफल हुए हैं। सन इंटर नेशनल सीनियर सेकेंड्री स्कूल का रिजल्ट सौ फीसदी रहा। यहां 52 परीक्षार्थियों में 25 को 10 सीजीपीए अंक हासिल हुआ है। महर्षि विद्या मंदिर में 10वीं की परीक्षा में शामिल 142 परीक्षार्थियों में सभी सफल रहे। गोपाल पब्लिक स्कूल का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। यहां की छात्रा प्रियंका यादव, शालू तिवारी व शुभम् सिंह को 10 सीजीपीए अंक मिला है।