फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   रामदेव से भाजपा का लेना-देना नहीं : गडकरी

रामदेव से भाजपा का लेना-देना नहीं : गडकरी

Mon, 28 Apr 2014 05:30 AM IST
Sultanpur
Sultanpur Updated Mon, 28 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
अमेठी। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने स्वामी रामदेव के बयान से पल्ला झाड़ लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा का स्वामी रामदेव से कोई लेना-देना नहीं है। भाजपा नेता ने धारा 370 पर अपना रुख साफ करते हुए कहा कि यह हमारे मेनिफेस्टो में है। अगर पूर्ण बहुमत की सरकार बनी तो पार्टी इसे हटाने की दिशा में कार्य करेगी। रविवार देर शाम अमेठी पहुंचे नितिन गडकरी मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे।
विज्ञापन

रविवार को भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अमेठी में पार्टी के पक्ष में सभा की और अमेठी के विकास पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि स्मृति ईरानी अगर चुनाव जीतती हैं भाजपा सरकार में उन्हें मंत्री बनाया जाएगा। अमेठी को वीवीआईपी दर्जा हासिल रहेगा। उन्होंने संसदीय क्षेत्र का विकास न करने के लिए राहुल को कोसा। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में राहुल गांधी व सोनिया गांधी को गोल्ड मेडल मिलना चाहिए। सभा के बाद दो दिन पहले लखनऊ में दिए गए स्वामी रामदेव के बयान के बाबत पूछे जाने पर उन्होंने पल्ला झाड़ लिया। नितिन गडकरी ने कहा कि भाजपा का स्वामी रामदेव से कोई लेना-देना नहीं है। केंद्रीय मंत्री फारूक अब्दुल्ला द्वारा मोदी और भाजपा को वोट देने को समुद्र में डूबने जैसे बयान पर उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसा लगता है तो जरूर करें। नुक्कड़ सभा को भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी, पूर्व विधायक तेजभान सिंह, यमुना प्रसाद मिश्र, काशी तिवारी, रवींद्र सिंह, सुधांशु शुक्ल ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed