{"_id":"127-77761","slug":"Sultanpur-77761-127","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी से काटा जा रहा पेड़ गिरा,मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी से काटा जा रहा पेड़ गिरा,मौत
Sultanpur
Updated Mon, 28 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदा (सुल्तानपुर)। कादीपुर मार्ग पर चोरी से काटा जा रहा शीशम का पेड़ शनिवार की रात बाइक सवार राहगीरों पर गिर पड़ा। दुर्घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों ने सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने एक युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिवारीजन उसे लेकर अस्पताल जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई।
चांदा थाना क्षेत्र के कई इलाकों में वन माफिया सड़क किनारे लगे सरकारी शीशम के पेड़ काट रहे हैं। शनिवार की रात करीब आठ बजे चांदा थाना क्षेत्र के पड़िगढ़ा निवासी सुग्रीव तिवारी (30) पुत्र गिरीश तिवारी और इसी थाना क्षेत्र के सेमरीकलां निवासी मनोज सिंह (31) पुत्र वीरेंद्र प्रताप सिंह के साथ बाइक से घर लौट रहा था। चांदा कस्बे से मात्र एक किलोमीटर दूर कादीपुर मार्ग पर सड़क किनारे लगा शीशम का पेड़ काटा जा
रहा था।
सुग्रीव और मनोज वहां पहुंचे ही थे कि पेड़ रास्ते पर गिर पड़ा, जिसकी चपेट में बाइकसवार आ गए। गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को स्थानीय लोगों ने सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने सुग्रीव तिवारी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिवारीजन उसे लेकर जिला अस्पताल जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। उधर, घटना के बाद पेड़ काट रहे लोग भाग निकले।