{"_id":"127-70589","slug":"Sultanpur-70589-127","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को अगवाकर प्रधान व प्रिंसिपल ने वसूले एक लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी को अगवाकर प्रधान व प्रिंसिपल ने वसूले एक लाख
Sultanpur
Updated Wed, 04 Dec 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। किशोरी को अगवाकर ग्राम प्रधान समेत तीन लोगों ने उसके परिवारीजनों से फिरौती के रूप में एक लाख रुपये वसूल लिए। किशोरी के मुक्त होने पर पिता ने ग्राम प्रधान समेत तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस अधिकारियों ने पीड़िता से घटना के बारे में बातचीत की। चांदा थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी गत 10 नवंबर को रहस्यमय हालात में गायब हो गई थी। आरोप है कि इस बीच रामपुर गांव के प्रधान हरेंद्र सिंह ने फोन करके लड़की के अपहरण की सूचना उसके पिता को दी। उसे छोड़ने के एवज में एक लाख पांच हजार रुपये की मांग की। पिता ने किसी तरह से 10 दिन बाद एक लाख पांच हजार रुपये की व्यवस्था करके ग्राम प्रधान हरेंद्र सिंह को दिया। इसके बाद ग्राम प्रधान ने किशोरी को गत 17 नवंबर को छोड़ दिया। घर पहुंची किशोरी ने बताया कि उसे ग्राम प्रधान हरेंद्र सिंह, गांव में स्थित नर्सरी स्कूल के प्रिंसिपल अफजल और अशोक कुमार ने अगवा किया था। मंगलवार को घटना की सूचना मिलने पर एएसपी देवेंद्र पीएन पांडेय व एसओ चांदा अमरेंद्र नाथ बाजपेयी ने गांव पहुंचकर पीड़िता का बयान दर्ज किया। पुलिस ने प्रधान समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के साथ पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा है। किशोरी को अगवा किए जाने की जानकारी पिता को फिरौती के लिए आए फोन से हुई लेकिन वह बड़ी बेटी की शादी के चलते चुप रहा। बड़ी बेटी की 24 नवंबर को शादी थी।
विज्ञापन