{"_id":"127-68662","slug":"Sultanpur-68662-127","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो ट्रेनों के इंजन फेल घंटों आवागमन ठप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो ट्रेनों के इंजन फेल घंटों आवागमन ठप
Sultanpur
Updated Fri, 25 Oct 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। लखनऊ-वाराणसी व इलाहाबाद-फैजाबाद रेलखंड पर एक-एक करके दो पैसेंजर ट्रेन का इंजन फेल हो गया। सुल्तानपुर जंक्शन पर अतिरिक्त व्यवस्था न होने से परिचालन अधिकारियों को इंजन का इंतजाम करने में पसीना आ गए। घंटों बाद पैसेंजर ट्रेनों के ठहराव के बाद आजमगढ़ जा रही मालगाड़ी का इंजन लगाकर यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाया गया। पावर फिटनेस के बाद तकनीकी खराबी आने पर यात्रियों ने रेलवे की व्यवस्था पर सवाल उठाए।
वाराणसी से सुल्तानपुर आ रही पैसेंजर गाड़ी गुरुवार सुबह 8:30 बजे हरपालगंज से रवाना हुई। गाड़ी कोइरीपुर स्टेशन पहुंचने ही वाली थी कि इंजन में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। चालक किसी तरह गाड़ी को कोइरीपुर स्टेशन तक ले आया। लूप लाइन पर ठहराव के दौरान इंजन पूरी तरफ फेल हो गया। चालक द्वारा स्टेशन मास्टर अरुण श्रीवास्तव सेे दूसरा इंजन देने की मांग करने पर नियंत्रण कक्ष को सूचना दी गई। इसी बीच आजमगढ़ जा रही डाउन मालगाड़ी सुल्तानपुर पहुंची। कंट्रोल के निर्देश पर मालगाड़ी के इंजन को काटकर कोइरीपुर भेजा गया। दो घंटे बाद 11:05 बजे पैसेंजर को सुल्तानपुर के लिए रवाना किया जा सका। इस बीच मथुरा-पटना व एक डाउन मालगाड़ी आंशिक तौर पर प्रभवित रही। वाराणसी पैसेंजर सुल्तानपुर पहुंची ही थी कि इलाहाबाद से फैजाबाद जा रही थ्री एफपी पैसेंजर का इंजन पीपरपुर-सुल्तानपुर के बीच फेल हो गया। वाराणसी पैसेंजर का इंजन दोबारा थ्री एफपी को सुल्तानपुर लाने के लिए भेजा गया। इससे इलाहाबाद-फैजाबाद रेलखंड करीब एक घंटे तक बाधित रहा। दोनों के इंजन का इंतजाम करने में परिचालन अधिकारियों के पसीने छूट गए।