फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   वीजा के नाम पर तीन युवकों से ठगी

वीजा के नाम पर तीन युवकों से ठगी

Thu, 26 Sep 2013 05:37 AM IST
Sultanpur
Sultanpur Updated Thu, 26 Sep 2013 05:37 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। विदेश में नौकरी के लिए वीजा बनवाने के नाम पर तीन युवकों से एक युवक ने सवा दो लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामला गोसाईगंज थाने के अजीजपुर गांव से जुड़ा है।
विज्ञापन

जोलीमीरगंज के जावेद अहमद विदेश में नौकरी करना चाहता था। जावेद की पहचान इसी थाना क्षेत्र के अजीजपुर गांव निवासी शकील अहमद से हुई। शकील ने जावेद का वीजा बनवाने के नाम पर दो किस्तों में 80 हजार रुपये ले लिए। जावेद का वीजा जब नहीं बना तो उसने शकील से संपर्क साधा। शकील उसे आज कल बताकर टरकाता रहा। इस बीच जावेद को दोस्तपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मद साजिद खां और मोईन खां मिले। दोनों ने बताया कि शकील ने उन दोनों से भी 70 और 75 हजार रुपये लिए हैं लेकिन आज तक उन्हें भी वीजा नहीं मिला। दोनों की बात सुनकर जावेद आरोपी के पास पहुंचा और अपने रुपये मांगने लगा। इस पर शकील ने उसे डांटकर भगा दिया। पीड़ित ने आरोपी शकील के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने जावेद की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। एसओ एके सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपी शकील को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed