{"_id":"127-64119","slug":"Sultanpur-64119-127","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधान के घर छापा, 9 जुआरी बंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व प्रधान के घर छापा, 9 जुआरी बंदी
Sultanpur
Updated Mon, 29 Jul 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदैंया। पूर्व प्रधान के घर जुआ खेल रहे नौ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीन फरार हो गए। पुलिस ने घर से दो लाख 27 हजार रुपये नकद, नौ बाइक और नौ मोबाइल सेट बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली देहात थानाध्यक्ष धर्मराज उपाध्याय ने सूचना पर दूबेपुर ब्लॉक के महायतपुर गांव के पूर्व प्रधान बबलू सिंह के घर छापा मारा। छापे के दौरान तीन लोग फरार हो गए, जबकि नौ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जुआरियों के पास से नौ मोबाइल सेट, नौ बाइक और दो लाख 27 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। एसओ ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान मकसूद निवासी डिहवा, सराफ निवासी शाहगंज, मुफीद अहमद निवासी ताजखानपुर, शिवशंकर निवासी लंभुआ, नफीस निवासी नकराही, रजत कुमार जायसवाल निवासी अमहट, फैय्याज अहमद, मो. मतीन निवासी लोलेपुर थाना कोतवाली नगर और राजेश सिंह निवासी लौहर भाईं थाना धम्मौर के रूप में की गई है। फरार आरोपियों में पूर्व प्रधान बब्लू सिंह निवासी महायतपुर, पप्पू सिंह और संतोष जायसवाल शामिल हैं। सभी 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन