फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   95 acres of wheat crop burnt in fire

Sultanpur News: आग से जली 95 बीघे गेहूं की फसल

Sun, 06 Apr 2025 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 06 Apr 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
95 acres of wheat crop burnt in fire
लंभुआ के ककराही गांव में गेहूं के खेत में लगी आग।
लंभुआ/ कूरेभार (सुल्तानपुर)। लंभुुआ के ककराही व कूरेभार के जूड़ापट्टी गांव में शनिवार दोपहर अज्ञात कारणों से लगी आग से करीब 95 बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों और दमकल कर्मियों की कड़ी मशक्कत से किसी तरह से आग पर काबू पाया जा सका। किसानों ने आग लगने से हुए नुकसान की जानकारी राजस्व कर्मियों को दी है।
विज्ञापन



लंभुआ क्षेत्र के ककराही गांव में शनिवार की दोपहर अज्ञात कारणों से गेहूं की फसल में आग लग गई। करीब 80 बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। स्थानीय लेखपाल चंद्रभान कनौजिया ने बताया कि लगभग 80 बीघे फसल जल गई है।
विज्ञापन


इसमें 60 से अधिक किसान प्रभावित हुए हैं। ककराही गांव निवासी राजाराम यादव की गेहूं की पूरी फसल जल गई। वहीं, कूरेभार थाना क्षेत्र के जुड़ापट्टी गांव में शनिवार दोपहर 12 बजे अज्ञात कारणों से गेहूं के खेत में आग लग गई। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड की मदद से दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग से किसान वीरेंद्र मिश्र, अजीत प्रताप, वीरेंद्र प्रताप, परमात्मा प्रसाद, राम सकल, ओम प्रकाश मिश्र सहित लगभग सात किसानों की करीब 15 बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।


ग्रामीणों ने हल्का लेखपाल संदीप को जानकारी दी है। वहीं, कुड़वार के बखतपुर निवासी जयकरन के छप्परनुमा मकान में आग लगने से सारा सामान जलकर राख हो गया। आग ने जयकरन के बगल रामकरन के छप्पर को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed